WhatsApp Icon

100 किसानों में वितरित हुई निःशुल्क उड़द बीज की मिनी किट

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: किसानों आय बढ़ाने और उन्नत किस्म की बीज उपलब्ध कराने के लिए लगातार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

जलालपुर कृषि उपकेंद्र जलालपुर में किसानों को नि:शुल्क बीज उपलब्ध कराया गया। शुक्रवार कृषि उप केंद्र जलालपुर में गोदाम प्रभारी विनीत वर्मा ने नेशनल फूड सिक्योरिटी मिशन के तहत क्षेत्र के कुल 100 किसानों को निःशुल्क उड़द बीज की मिनी किट वितरित किया गया। उक्त मिनी किट में चार किलो में एक बीघे की बुआई की जा सकती है। वर्तमान समय में उड़द की फसल की बुवाई का सीजन चल रहा है। उड़द की खेती कर किसान अच्छी कमाई कर अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर कर सकते है।
इस दौरान गिरीश मिश्र, राघवेंद्र, रविन्द्र कुमार राम मोहन, डीह भियांव के नरसिंह, मनमोहन, पुजारी लाल, समेत कुल अन्य किसानों को निःशुल्क बीज का वितरण किया गया।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में नाबालिगों से जुड़े दो मामलों में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो आरोपी गिरफ्तार—दो अन्य की तलाश तेज

बुनकरों की समस्याओं पर ‘सरकारी चौपाल’ कल! टाण्डा में जुटेंगे डीएम-एडीएम, बैंक और बिजली विभाग के अफसर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

error: Content is protected !!