WhatsApp Icon

09 माह बाद नायब तहसीलदार की कुर्सी हुई आबाद

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बीते नौ माह से खाली चल रहे नायब तहसीलदार की कुर्सी अब जाकर आबाद हो गया। बीते नौ माह पूर्व जलालपुर तहसील में नायब तहसीलदार देवानन्द तिवारी का तहसीलदार के पद पर पदोन्नति होकर सुल्तानपुर में ट्रांसफर हो जाने से लगातार खाली चल रही कुर्सी पर आजमगढ से आये नायब अमरीष कुमार ने चार्ज लिया। पूर्व में नायब तहसीलदार हुबलाल जलालपुर का भी चार्ज संभाल रहे थे। तब से दोनों नायब तहसीलदार का पद एक ही अधिकारी के संभालने के कारण क्षेत्र के लोगों को न्यायालय, सहित अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस स्थिति में जलालपुर ब्लॉक में नायब तहसीलदार का पद सृजित हो जाने से क्षेत्र के लोगों का समस्याओं का निस्तारण होने के साथ-साथ तहसील के अन्य कार्य सुचारू रूप से संचालित होगा।

अन्य खबर

लाखों बुनकरों को राहत या फिर इंतजार! 28 जुलाई की बैठक में खुल सकती है फ्लैट रेट की किस्मत, मंत्री नंदी को सौंपा ज्ञापन

तीन साल की सेवा के बाद मुबारकपुर से विदा हुए जेई संजय यादव, अकबरपुर (शहरी) विद्युत उपकेंद्र में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

20 रुपये में टूटा बर्तन जोड़कर जीता भरोसा, फिर ‘ऑफर’ का झांसा देकर उतरवा लिए जेवर; शहजादपुर में सक्रिय ठग गैंग का बड़ा वार

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.