WhatsApp Icon

करंट से हुई किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं सहित आधा दर्जन लोगों को भेजा जेल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बेवाना थानाक्षेत्र के नौगवां गाँव में दबाव बना कर बिजली तार जोड़ने के दौरान हुई किशोर की मौत के मामले में बेवाना पुलिस ने एक ही परिवार की दो महिलाओं सहित आधा दर्जन लोगों को जेल भेज दिया है।


बेवाना पुलिस ने नौगवां गाँव मे हुई 21 अगस्त की घटना के संबध में मुकदमा अपराध संख्या 122/24 धारा 105, 191(2) बीएनएस दर्ज किया था। उक्त मुकदमा से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी ऐश्वर्या उपाध्याय (स्वतंत्र प्रभार थानाध्यक्ष बेवाना) के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण बब्लू पुत्र सुकुरुलाह, सुकुरुलाह पुत्र बराती, मोनू पुत्र कुंजन, मो. जमील पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासीगण नौगंवा थाना बेवाना को रामपुर सकरवारी से गिरफ्तार किया गया जबकि अभियुक्त हदीसुल पत्नी सुकुरूल्लाह व मोमिना पत्नी बबलू निवासीगण नौगंवा थाना बेवाना की भी गिरफ्तार किया गया है जिन्हें न्यायायल में पेश कर जिला कारागार भेज दिया गया है।

अन्य खबर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

रात्रि में जेसीबी से घर गिराने के मामले में अकबरपुर इंस्पेक्टर निलंबित, एसआई सहित दो अन्य पर भी कार्यवाही

error: Content is protected !!