WhatsApp Icon

रहस्मय ढंग से लापता किशोर का नहीं लगा कोई सुराग-परिजनों का बुरा हाल

Sharing Is Caring:

रसड़ा(अखिलेश सैनी) क्षेत्र के छितौनी गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर आशीष पटेल के 11 जनवरी घर से निकलने के बाद से ही संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो जाने से परिजनों में भारी भय व्याप्त है। इस सम्बंध में पिता जितेंद्र पटेल ने कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर देकर बताया है कि उनका पुत्र सुबह 10 बजे घर से निकला किन्तु तभी से घर वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल सका है। किशोर की तलाश सभी संभावित स्थानों पर की गई लेकिन कहीं भी सुराग नहीं लग सका है। किसी अनहोनी को लेकर परिजनों में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय पुलिस का दावा है कि शीघ्र पता लगा लिया जाएगा हालांकि परिजन लगातार तलाश कर रहे हैं फिलहाल किशोर की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।

अन्य खबर

दो वर्ष पुराना हैवी ड्राइविंग लाइसेंस रखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, सौ से अधिक चालकों की होगी भर्ती

विश्व हिंदू परिषद ने शौर्य दिवस के रूप में मनाया 06 दिसम्बर

टाण्डा तहसील में वकीलों की हड़ताल 22 वें दिन भी जारी, कोर्ट या चैंबर पर जाने से खत्म हो जाएगी सदस्यता या देना पड़ेगा भारी जुर्माना

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.