WhatsApp Icon

मिठाई के कारखाने पर खाद्य विभाग ने मारा छापा-हड़कम्प

Sharing Is Caring:

बलिया(अखिलेश सैनी) स्थानीय रसड़ा नगर में महेश श्रीवास्तव अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं आैषधि बलिया की टीम ने कई मिठाई कारखानाें में छापा मारकर कई सारे मिठाई के सेम्पल जब्त कर जांच के लिए भेज दिया।
आपकाे बतादें कि गुरुवार काे रसड़ा श्रीनाथ चाैराहे के समीप स्थित आेम प्रकाश के मिठाई कारखाने पर जैसे ही डीआे की टीम पहुंची वैसे ही खलबली मच गई। टीम सक्रियता के साथ कारखाने की जांच की ताे कई सारी खामियां पायी। वहीं खाद्य सुरक्षा की टीम ने गाेदाम से छेना, पेड़ा, केक, लड्डू मिल्क पाउडर के नमूने काे लेकर सीज कर जांच के लिए भेज दिया। वहीं गाेदाम में पड़े तीन कुन्तल दूषित मिठाई पदार्थ काे कारखाने के संचालक के स्वेच्छानुसार नष्ट करवाया। तत्पश्चात् मऊ राेड स्थित छाेटे लाल वर्मा के भूमिगत आवास में चल रहे कारखाने में छापा मारकर बूंदी दाना, लड्डू व बेसन काे जब्त कर जांच हेतु भेज दिया। इस माैके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव,दिनेश कुमार राय,विनित कुमार गिरि, अमित सिंह,संताेष कुमार के साथ शिव प्रताप तिवारी भी माैजूद रहे।

अन्य खबर

दो वर्ष पुराना हैवी ड्राइविंग लाइसेंस रखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, सौ से अधिक चालकों की होगी भर्ती

विश्व हिंदू परिषद ने शौर्य दिवस के रूप में मनाया 06 दिसम्बर

टाण्डा तहसील में वकीलों की हड़ताल 22 वें दिन भी जारी, कोर्ट या चैंबर पर जाने से खत्म हो जाएगी सदस्यता या देना पड़ेगा भारी जुर्माना

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.