WhatsApp Icon

बिहार से आई महिला ज़ायरीन को रक्तदान कर गाजी फाउंडेशन ने बढ़ाया जिले का मान

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: विश्व प्रसिद्ध सूफी हजरत मखदूम अशरफ जहाँगीर सिमनानी की दरगाह किछौछा पर अपनी अक़ीदत का नज़राना पेश करने बिहार के पटना से आई मीना का स्वास्थ्य अचानक काफी खराब हो गया जिन्हें चिकित्सकों की सलाह पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने खून की कमी बताते हुए अविलम्ब ओ पोजटिव खून की मांग किया। अपने वतन से काफी दूर रहते हुए मीना के पिता तनवीर अहमद को किसी से जानकारी मिली कि गाजी फाउंडेशन उनकी मदद कर सकती है तो उन्होंने गाजी फाउंडेशन से संपर्क किया। गाजी फाउंडेशन के अध्यक्ष मुराद अली ने भी मीना के परिजनों को तनिक निराश नहीं किया और आननफानन में फाउंडेशन के सदस्य विवेक शाही ने रक्तदान किया जिससे मीना के परिजनों की आंखों में आंसू छलक पड़ा। मीना के पिता तनवीर ने कहा कि अपने वतन से काफी दूर होने के कारण वो सब डरे हुए थे लेकिन गाजी फाउंडेशन द्वारा तत्काल निःशुल्क व निःस्वार्थ खून की व्यवस्था कर बड़ा एहसान किया है और शुक्रिया अदा करने के लिए उनके पास शब्दों की कमी हो गई है। आपको बताते चलेंकि गाजी फाउंडेशन द्वारा अभी तक निःशुल्क निःस्वार्थ 703 यूनिट रक्तदान किया जा चुका है।

अन्य खबर

सुरक्षा शपथ के साथ मनाया गया एनटीपीसी टांडा का 26वाँ स्थापना दिवस

खतरे का सायरन बजते ही बुझानी होगी सभी लाइटें, ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की समीक्षा

आवारा कुत्तों का आतंक, गांव दहशत में, सुप्रीम कोर्ट का आदेश बेअसर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.