WhatsApp Icon

प्रशासन के सख्त निर्देश के बावजूद भी दूध, सब्जी व राशन आदि की कीमतों में हुई बढ़ौतरी – मुनाफाखोरों पर कार्यवाही की माँग

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: लॉक डाउन के दौरान दैनिक घरेलू उपयोग की वस्तुओं का दाम काफी बढ़ गया है। प्रशासन लाख कोशिश कर ले लेकिन थोक मार्केट पर शिकंजा ना कस पाने के कारण फुटकर दुकानदार प्रत्येक वस्तु मंहगी बेच रहे हैं और उपभोक्ता मजबूरन उसे मांगी कीमतों पर खरीद भी रहे हैं। खुलेआम लगभग 80 से 100 रुपये तक हरी मिर्ची बेची जा रही है जबकि मंडी समिति द्वारा हरी मिर्ची का दाम 30 रुपय प्रति किलो निर्धारित कर रखा है। टाण्डा नगर क्षेत्र में पैकेट वाले दूध पर प्रिंट रेट से अधिक मूल्य पर फुटकर दूध की पैकेट बिक रही है लेकिन फुटकर दुकानदार कहता है कि उसे ही प्रिंट रेट से अधिक पर मिल रहा है तो वो क्या करे। आपको बताते चलेंकि कृषि उत्पादन मंडी समिति अकबरपुर के सचिव ने सब्जियों के दाम निर्धारित कर दिए हैं जिसके अनुसार आलू 20, प्याज 24, बैगन 15, कद्दू 12, हरी मटर 40, भिण्डी 50, टमाटर 20, हरी मिर्च 30, करैला 50 प्रति किलो व नींबू 2 रुपय पीस में बिकेगा जबकि जिला पूर्ति अधिकारी ने पहले ही दैनिक उपयोग वाले राशन की कीमतें तय कर दिया था जिसके अनुसार उरद दाल 115, काली उरद 85, अरहर दाल 85, मसूर की दाल 85, दाल चना 65, बेसन 75, आटा 25, सूजी 35, मोटा चावल 21, बसमती 55, माचिस पैकेट 10, नमक 15, राजमा 85, सरसों तेल 100, रिफाइण्ड 95, हल्दी 160, मिर्च 230, सर्फ 50, गुड 35, चीनी 38 रुपय तय कर रखी है।
बहरहाल शासन के निर्देश पर प्रशासन जमाखोरी व कालाबाज़री रोकने का लाख जतन कर रहा हो लेकिन थोक विक्रेता इनकी आंखों में धूल झोंकने की कला को काफी अच्छी तरह से जानते हैं और यही कारण है कि दूध, सब्ज़ी, राशन सहित दैनिक उपयोग की प्रत्येक वस्तुओं के दामों में आग लग चुकी है। सामाजिक संस्था हेल्प प्वाइंट ने स्थानीय प्रशासन से मांग किया है कि जमाखोरी, कालाबाजारी व अत्यधिक मुनाफाखोरी करने वालों पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।

टाण्डा के हकीम ग्राउंड पर लगेगी थोक सब्जी मंडी – पढिये पूरी ख़बर

अन्य खबर

विश्व हिंदू परिषद ने शौर्य दिवस के रूप में मनाया 06 दिसम्बर

टाण्डा तहसील में वकीलों की हड़ताल 22 वें दिन भी जारी, कोर्ट या चैंबर पर जाने से खत्म हो जाएगी सदस्यता या देना पड़ेगा भारी जुर्माना

इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र में चोरों में फैलाई दहशत, सीसीटीवी डीवीआर तक उठा ले गए शातिर चोर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.