प्रथम गृह जनपद पर ऐतिहासिक साइकिल यात्रा से किया गया अरविंद गिरी का स्वागत

Sharing Is Caring:
सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now

बलिया:मूल रूप से रसड़ा क्षेत्र के रहने वाले नवनियुक्त सपा युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी के प्रथम रसड़ा आगमन पर सपा के विभिन्न फ्रंट के हजारों कार्यकर्ताओं ने स्वागत क़िया। श्री गिरी का जनपद सीमा नदौली, आजाद चौराहा,प्यारेलाल चौराहा,संवरा, चिलकहर आदि स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। यही नहीं ऐतिहासिक साइकिल यात्रा निकाल कर कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का खैरमकदम किया। इस अवसर पर अपने संदेश में कहा कि युवाओं के बल पर ही कोई भी देश समाज व संगठन आगे बढ़ सकता है। पार्टी ने इसी भावना को आत्मसात कर युवाओं को सम्मान देने का काम किया है। मै इस परम्परा को कभी रुकने नहीं दूंगा। इस मौके पर स्वागत करने वालों में सपा विधानसभा क्षेत्र रसड़ा इकाई अध्यक्ष विजय शंकर यादव, चंद्रशेखर सिंह, चंद्रमा सिंह, पूर्व प्रमुख अनिल सिंह, संजय यादव, रामेश्वर पाण्डेय,बंधु गोंड़,पुरुषोत्तम यादव, वीरेंद्र यादव,विश्राम यादव,गुलजार अहमद,रविन्द्र यादव, लल्लन यादव आदि तम्माम नेता शामिल रहे।

अन्य खबर

आशनाई के शक में पत्नी की हत्या करने वाला गिरफ़्तार

धान रोपाई न करने से नाराज़ दबंगों ने बनाया भय का माहौल – पीड़ित महिलाओं ने किया प्रदर्शन

रविवार को टाण्डा में रैपियर लूम व इलेक्ट्रानिक जकार्ड शोरूम का जिलाधिकारी करेंगे उद्घाटन

error: Content is protected !!