WhatsApp Icon

ट्रक से बिहार ले जा रहे 50 लाख की अवैध अंग्रेज़ी शराब सहित तीन गिरफ़्तार

Sharing Is Caring:

रिपोर्ट: अखिलेश सैनी बलिया

बलिया। सोमवार की रात गड़वार मार्ग पर भोजपुर पुलिया के समीप से ट्रक से बिहार जा रही 990 पेटी प्रतिबंधित अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इस मामले में सुखपुरा थाना पुलिस ने तीन शराब तस्करों को धर दबोचा। पुलिस के अनुसार शराब की कीमत 50 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।
थाना प्रभारी बीपी पांडेय अपने हमराही उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार पांडेय, हेड कांस्टेबल अक्षय लाल यादव, कांस्टेबल हरेंद्र साहनी, देवव्रत यादव, उदय राज यादव के साथ गश्त पर थे। इसी बीच उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रक से शराब की खेप गड़वार की तरफ से आ रही है, जिसे तस्कर बिहार प्रांत में बेचने के लिए ले जा रहे हैं। इस पर वह अपनी टीम के साथ भोजपुर पुलिया पर पहुंच गए। इसके बाद घेराबंदी कर वाहनों की तलाशी लेने लगे। कुछ ही देर में गड़वार की तरफ से एक ट्रक आता हुआ दिखाई दिया।
पुलिया के पास उसके पहुंचने पर थाना प्रभारी ने ट्रक को रोक दिया। पुलिस की तलाशी के दौरान ट्रक में 990 पेटी प्रतिबंधित अंग्रेजी शराब मिला। पुलिस ने तस्कर मोहित निवासी ग्राम गामड़ी, थाना गोहना, धर्मवीर निवासी गामड़ी, थाना गोहना, जनपद सोनीपत, हरियाणा व अभिषेक यादव निवासी जनऊपुर को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक पर 990 पेटी में 47520 शीशी शराब मिली। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी पर पैनी नजर रखी जा रही है। शराब तस्करी के बाबत पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर रही है।

अन्य खबर

दो वर्ष पुराना हैवी ड्राइविंग लाइसेंस रखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, सौ से अधिक चालकों की होगी भर्ती

विश्व हिंदू परिषद ने शौर्य दिवस के रूप में मनाया 06 दिसम्बर

टाण्डा तहसील में वकीलों की हड़ताल 22 वें दिन भी जारी, कोर्ट या चैंबर पर जाने से खत्म हो जाएगी सदस्यता या देना पड़ेगा भारी जुर्माना

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.