WhatsApp Icon

गृहमंत्री का पुतला फूँक कर आक्रोशित सपाईयों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी-जानिए कारण

Sharing Is Caring:

बलिया (नवल जी) देश के गृहमंत्री अमित शाह का समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक पुतला फूँकर आक्रोश जताया तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलश यादव से माफी मांगने को कहा एवं माफी ना मांगने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दिया। बलिया के टीडी कॉलेज चौराहा पर दर्जनों सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने देश के गृहमंत्री का पुतला फूंका और स्थानीय पुलिस व खुफिया विभाग को इसकी भनक तक हैं लगी। युवा नेताओं ने कहा कि श्री शाह ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ अभद्र टिपणी कर सपाईयों के सम्मन के साथ खिलवाड़ किया है। श्री शाह से माफ़ी माँगने की मांग कर रहे सपाईयों ने कहा कि सरकार पूरी तरह से तानाशाही रवैय्या अपना रही है और बेदाग क्षवि वाले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की क्षवि धूमिल करने के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर सपाईयों के मान सम्मान से खिलवाड़ कर रही है। कार्यकर्ताओं ने श्री शाह को चेतावनी दिया कि अगर शीघ्र अपने वक्तव्यों पर माफी नहीं मांगी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। वीडियों खबर के नीचे देख सकते हैं।

अन्य खबर

विश्व हिंदू परिषद ने शौर्य दिवस के रूप में मनाया 06 दिसम्बर

टाण्डा तहसील में वकीलों की हड़ताल 22 वें दिन भी जारी, कोर्ट या चैंबर पर जाने से खत्म हो जाएगी सदस्यता या देना पड़ेगा भारी जुर्माना

इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र में चोरों में फैलाई दहशत, सीसीटीवी डीवीआर तक उठा ले गए शातिर चोर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.