WhatsApp Icon

गंगा यात्रा की तैयारियों का डीएम एसपी ने लिया जायजा-मौके पर जाकर किया निरीक्षण

Sharing Is Caring:

बलिया (अखिलेश सैनी) आगामी 27 जनवरी से शुरू होने वाली गंगा यात्रा की तैयारी का अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रताप शाही और पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बकायदा कार्य का निरीक्षण किया।
कार्यक्रम के दौरान नौकायन प्रतियोगिता भी होनी है और यात्रा का शुभारंभ भी जल मार्ग से ही होना है, इसलिए अधिकारियों ने नदी में नाव से भ्रमण कर तैयारियों को देखा। जिलाधिकारी ने आवश्यकतानुसार अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। दुबे छपरा में गंगा किनारे बन रहे पंडाल और हेलीपैड निर्माण की स्थिति को भी देखा। जिलाधिकारी ने कहा कि समय बहुत कम है, लिहाजा कार्य की स्पीड बढ़ा दी जाए। मौके पर कार्य करा रहे लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर को सख्त निर्देश दिया कि तेजी से कार्य करा कर हर रोज की प्रगति बताते रहें। इसके अलावा वहां चारों ओर पर्याप्त पानी का छिड़काव कराने का भी निर्देश दिया। जर्मन हेंगर (लोहे के टेंट) लगाने पर उसे तत्काल हटवाने को कहा। निर्देश दिया कि एक लकड़ी का अच्छा स्टेज बनवाया जाए और उसके चारों तरफ बैरिकेडिंग कराया जाए। दूबेछपरा गंगा घाट पर बनाए गए चबूतरा को भी देखा। निरीक्षण के बाद वहां से निकलते समय भी जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने की बात दोहराई।
इस दौरान उनके साथ सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, एडीएम रामआसरे, एसडीएम बैरिया अशोक चौधरी, सीओ अशोक सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

अन्य खबर

खतरे का सायरन बजते ही बुझानी होगी सभी लाइटें, ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की समीक्षा

आवारा कुत्तों का आतंक, गांव दहशत में, सुप्रीम कोर्ट का आदेश बेअसर

जलालपुर में विकास कार्य बना भ्रष्टाचार का नमूना! मिट्टी पर बिछा दी इंटरलॉकिंग, मानकों की खुलेआम धज्जियां

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.