WhatsApp Icon

कांग्रेस कार्यकर्ता रामबली राजभर के निधन से शोक की लहर

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टांडा मुबारकपुर के डैय्याडीह निवासी कांग्रेस कार्यकर्ता 45 वर्षीय रामबली राजभर का कल रात्रि में देहान्त हो गया। जानकारी होने पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामकुमार पाल ने पहुंच कर रामबली के परिवार को ढाढस बंधाया और जिला कांग्रेस कमेटी पीड़ित परिवार के साथ है। आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामकुमार पाल की अध्यक्षता में शोक सभा की गयी, शोक सभा दिवंगत आत्मा की शांति के दो मिनट का मौन रखा गया। शोक सभा में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व सचिव मो. अनीस खान, पी. सी. सी. सदस्य नन्द लाल चौधरी, राजपत सिंह, डा विजय शंकर तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद दिजेन्द्र नारायण शुक्ला, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र बब्लू, कटेहरी विथानसभा के पूर्व प्रत्याशी अमित वर्मा जितेन्द्र, निवर्तमान नगर अध्यक्ष अकबरपुर गुलाम रसूल छोटू, सुखीलाल बर्मा, निवर्तमान ब्लाक अध्यक्ष अकबरपुर शीतला प्रसाद श्रीवास्तव सोनू, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो. जियाउद्दीन अंसारी, राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश महासचिव विशाल बर्मा, रेहान जैदी, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव दीपक शर्मा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश चंद्र प्रजापति, सै. ऐतबार हुसैन अक्कन, अभिषेक दुबे अनूप समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

अन्य खबर

सुरक्षा शपथ के साथ मनाया गया एनटीपीसी टांडा का 26वाँ स्थापना दिवस

खतरे का सायरन बजते ही बुझानी होगी सभी लाइटें, ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की समीक्षा

आवारा कुत्तों का आतंक, गांव दहशत में, सुप्रीम कोर्ट का आदेश बेअसर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.