WhatsApp Icon

आज रात्रि से 15 जिला के हॉट स्पॉट पूरी तरह सील करने का आदेश

Sharing Is Caring:

लखनऊ: प्रदेश सरकार ने कोविड-19 से प्रभावित 15 जनपदों के हाट सपॉर्ट को आज रात्री 12 बजे से पूरी तरह से सील करने का आदेश दिया है और इन जनपदों में आगामी 30 अप्रैल तक लॉक डाउन जारी रखा जा सकता है फिलहाल उक्त आदेश 15 अप्रैल तक लागू किया गया है।
प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव ने पत्रकारों से बताया कि आज रात्रि 12 बजे से कोविड-19 से प्रभावित 15 जिलों के सभी हाट सपॉर्ट स्थानों को पूरी तरह से 15 अप्रैल तक सील कर दिया है। जिसमें बुलन्दशहर, आगरा, गाजियाबाद, कानपुर, लखनऊ, बरेली, बस्ती, वाराणसी, शामली, गौतमबुद्ध नगर, फिरोजाबाद, मेरठ, सीतापुर, सहारनपुर व महराजगंज शामिल हैं हालांकि पहले इन जनपदों को सील करने का समाचार प्राप्त हुआ था लेकिन मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि हाट सपॉर्ट एरियाओं को पूरी तरह सील किया जायेगा और इन जनपदों में लॉक डाउन के दौरान किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी होगी तथा आम नागरिक हेल्प लाइन के माध्यम से सभी आवश्यक वस्तुओं को सभी के घरों पर मंगा सकते हैं अर्थात दूध, खाद्य पदार्थ आदि लेने के लिए हॉट सपॉर्ट स्थलों को 100 % होम डिलीवरी सुविधा दी जाएगी।

अन्य खबर

खतरे का सायरन बजते ही बुझानी होगी सभी लाइटें, ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की समीक्षा

आवारा कुत्तों का आतंक, गांव दहशत में, सुप्रीम कोर्ट का आदेश बेअसर

जलालपुर में विकास कार्य बना भ्रष्टाचार का नमूना! मिट्टी पर बिछा दी इंटरलॉकिंग, मानकों की खुलेआम धज्जियां

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.