WhatsApp Icon

अशोक स्तम्भ उद्यान में नेताजी की आवक्ष प्रतिमा जिलाधिकारी ने किया अनावरण

Sharing Is Caring:

बलिया। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 123वीं जयंती पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर के अशोक स्तम्भ उद्यान में नेताजी की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आन्दोलन के शहीदों सेनानियों के स्मारकों की स्वच्छता और सम्मान का ध्यान रखा जाये। उन्होंने सभी चौराहों स्मारकों पार्कों पर लगाये गये होर्डिग पोस्टर तत्काल हटवाने का निर्देश दिया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण परिषद् बलिया एवं जिला प्रशासन, नगरपालिका के सहयोग से निर्मित नेताजी के स्मारक के अनावरण समारोह में नपाध्यक्ष अजय कुमार समाजसेवी, सेनानी उत्तराधिकारी संगठन बलिया के अध्यक्ष विजय कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, महामंत्री विजय बहादुर सिंह, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद गुप्ता, संगठन मंत्री विनोद तिवारी, अरुण त्रिपाठी, पारसनाथ वर्मा, डॉ दिनेश शंकर यादव, डाॅ गणेश कुमार पाठक, डॉ नवचंद तिवारी, पूर्व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रामधनी वर्मा, प्रशासनिक अधिकारी अश्वनी कुमार तिवारी, ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा, सभासद अमित दूबे, उमेश कुमार, मुन्ना चौरसिया आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

अन्य खबर

मां की हत्या करने के आरोप में पुत्र को भेजा जेल, ग्रामीणों को नहीं हज़म हो रही है पुलिस की कहानी

टैक्सी चालक की हत्या और पुत्र की गुमशुदगी मामले में पुलिस ने खड़े किए हाथ

कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय वेद माता गायत्री मंदिर का स्थापना उत्सव शुरू

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.