WhatsApp Icon

अनियंत्रित होकर नाला में पलटने से बाल बाल बचा यातायात जागरूकता के लिए निकला प्रचार वाहन

Sharing Is Caring:
अम्बेडकरनगर: गन्ने से लदी ओवर लोडेड ट्राली की साइड लगने की वजह से यातायात जागरूकता व यातायात नियमों के प्रचार प्रसार में निकला वाहन खुद ही नाले में पलटने से बाल बाल बच गया।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा यातायात संबंधित जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रत्येक जिले में एलईडी युक्त प्रचार वाहन भेजे गए हैं जो विभिन्न नुक्कड़ों, बाज़ारों समेत जन सामान्य की उपलब्धता वाले विभिन्न स्थानों पर यातायात जागरूकता संदेशों, यातायात नियमों आदि को प्रदर्शित करती हैं। उक्त वाहनों में से एक यातायात प्रचार प्रसार वाहन जलालपुर कस्बे के मध्य स्थित रामलीला मैदान व नगर पालिका गेट की ठीक सामने से बह रहे खुले नाले में पलटने से बच गया। काफी बेतरतीब ढंग से फैला कर रखे गए गन्ने के गट्ठरों की वजह से विभिन्न गाड़ियों में खरोचें आदि लगती रही और गुजर रहे साइकिल व बाइक सवार चोटिल होते रहे किंतु ट्रैक्टर सवार द्वारा किसी की परवाह नहीं की गई। क्षेत्र की लगभग सभी सड़कों पर इस तरह की ओवर लोडेड ट्रालियां देखे जा सकती हैं जो किसी बड़ी दुर्घटना को दावत दे रही हैं।

अन्य खबर

शपथ ग्रहण समारोह में टाण्डा विधायक ने अधिवक्ताओं का जीता दिल; हॉल, शौचालय और दो एसी की सौगात, सराहना

मां-बाप और नानी को खोकर बेसहारा हुईं दो बहनें; मुख्यमंत्री तक पहुंची फरियाद तो जागा प्रशासन—अब हर महीने मिलेगा सरकारी सहारा

बार चुनाव का बिगुल बजते ही तेज हुई सियासी जंग! पहले ही दिन 8 अधिवक्ताओं ने ठोकी ताल, 11 सितंबर को होगा फैसला

error: Content is protected !!