WhatsApp Icon

यम चेरिटेबल ट्रस्ट ने शिविर लगा कर वितरण किया निःशुल्क वितरण

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: यम चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सूरापुर बाजार में कैम्प लगाकर नि:शुल्क चश्मा वितरण किया। उक्त शिविर का शुभारम्भ ज़िला पंचायत सदस्य नीरज सिंह ने किया। श्री नीरज ने कहा संस्था ने बहुत ही सराहनीय कार्य जरूरत मंद को निःशुल्क चश्मा वितरण किया है।


यम चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा लखनऊ टी सी आई सेंटर गोमती नगर डॉक्टर संजय कुमार पांडेय के द्वारा आधुनिक मशीन से कंप्यूटर द्वारा आंखों का टेस्ट कर हजारों जरूरत मंद लोगों को निःशुल्क चश्मा दिया गया यम चेरिटेबल ट्रस्ट का लक्ष्य दिसंबर तक 21 सौ गरीब जरूरतमंद लोगों तक निःशुल्क चश्मा वितरण करने का लक्षय है। निःशुल्क चश्मा वितरण की जानकारी होते ही गांव के आस पास के लोग कैंप में जाकर आंखों की जांच कराकर संतुष्ट हो कर झूम उठे ट्रस्ट के अध्यक्ष मो,असगर ( मुन्ना भाई) ने बताया हमारे कैंप में लखनऊ के टी सी आई सेंटर के डॉक्टर द्वारा जांच कराई गई जिसको चश्मे की थी उन्हें चश्मा दिया गया वहीं कुछ लोगों को फ्री आई ड्रॉप्स भी दिए गए जिनको दवा की जरूरत ट्रस्ट द्वारा मोतियाबिंद के ऑपरेशन आयुष्मान कार्ड से लखनऊ में फ्री कराने की भी ब्वस्था है गरीबों के हितों के लिए हमारे ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क चश्मा वितरण जारी रहेगा यह जानकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष ने दिया और डॉक्टर संजय पांडे और उनकी टीम का भी धन्यवाद अर्पित किया साथ ही लखनऊ से साथ गए अंबर फाउंडेशन के उपाध्यक्ष अरशद भाई,आशा साई फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा सिंह, समाज सेवी वकार भाई को भी धन्यवाद दिया मौजूद रहें शबीह अब्बास, अक्कन, जाहिद अब्बास, परवेज, शादाब, अरमान, सतीराम पासवान, गुलरेज, लख्ते हसनैन आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला नया हथियार—48 पंचायतों में शुरू हुई डिजिटल लाइब्रेरी, सपनों को मिलेगी उड़ान

एसपी प्राची सिंह का ‘एक्शन मोड’ जारी! त्वरित सुनवाई और न्याय से बढ़ा फरियादियों का भरोसा, प्रतिदिन सीओ और थानेदारों की ऑनलाइन समीक्षा

शपथ ग्रहण समारोह में टाण्डा विधायक ने अधिवक्ताओं का जीता दिल; हॉल, शौचालय और दो एसी की सौगात, सराहना

error: Content is protected !!