अम्बेडकरनगर: अपने स्विफ्ट डिजायर कार से इलाज कराने जा रहे रिटायर्ड दरोगा की चार पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें रिटायर्ड दरोगा की मौत हो गई वहीं पुत्र की गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
कटका थाना क्षेत्र के रफीगंज सैदपुर भियांव निवासी रिटायर दरोगा पारसनाथ यादव उम्र 65 वर्ष अपने पुत्र रंजीत यादव उम्र 40वर्ष के साथ अपनी स्विप्ट डिजायर कार से डायलिसिस कराने अकबरपुर जा रहे थे। हजपुरा बाजार के कुछ ही दूर पहुंचे थे तभी इनके वाहन का टायर फट गया जिससे वाहन अनियंत्रित हो गई और सामने से मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में पेड़ से जा टकरा। जबरदस्त टक्कर से कार में बैठे पिता पुत्र को गंभीर चोटे आई। वही रास्ते से गुजर रहे कोतवाल दर्शन यादव ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पर इलाज के दौरान पिता की मृत्यु हो गई। वही उनके पुत्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसमे उसका दाहिना पैर टूट गया ।
उक्त घटना से उनके परिवार व रिश्तेदारों से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।





