WhatsApp Icon

ऑल इंडिया सुन्नी जमीअतुल उलेमा ने जेपीसी सदस्यों से भेंट कर वक्फ संशोधन विधेयक का खुल कर किया विरोध

Sharing Is Caring:

नई दिल्ली/मुम्बई/अम्बेडकरनगर: ऑल इंडिया सुन्नी जमीअतुल उलेमा प्रतिनिधि मंडल ने नई दिल्ली में जेपीसी वक्फ संशोधन विधेयक 2024 से मुलाकात किया।


नई दिल्ली में ऑल इंडिया सुन्नी जमीअतुल उलेमा के अध्यक्ष व सज्जादानशीन दरगाह किछौछा हजरत अल्लामा मौलाना सैय्यद मोईनुद्दीन अशरफ उर्फ मोईन मियां के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने वक्फ संशोधन विधेयक के जेपीसी सदस्य से मुलाकात कर संशोधन विधेयक का सबसे कड़ा विरोध और बिल को पूरी तरह से रद्द करने की अपील किया।

प्रतिनिधि मंडल में शामिल एडवोकेट रिजवान मर्चेंट ने विस्तार पूर्वक विरोध प्रस्ताव रखा। पूरी कमेटी के सामने जोर-जोर से सदस्यों ने संशोधन विधेयक पर अपनी चिंता व्यक्त की। सांसद अससद्दीन औवेसी ने इस बिल की निंदा किया जिसे सांसद संजय सिंह एवं दूसरे सदस्यों ने समर्थन दिया। इस प्रतिनिधि मंडल में रज़ा अकादमी के अध्यक्ष सईद नूरी, एड निसार अहमद, सैयद जमील, एड फैसल फारूक रज्जाक साहब, वकील आसिफ साहब ने जेपीसी के समक्ष ज्ञापन सौंपा और कहा कि भयावह कानूनी भूलों का हवाला देते हुए प्रस्तावित विधेयक को खारिज करने को कहा। उन्होंने उम्मीद कि भारतीय सरकार संबंधित समाज की चिंताओं पर विचार करेगी और बिल को पूरी तरह से रद्द कर दें।

अन्य खबर

महादेवा घाट पर डीएम-एसपी का पहरा, सुरक्षा के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में गूंजा कर्तव्य और शौर्य का संकल्प, एसपी प्राची सिंह ने किया शस्त्र पूजन

नेहा सिंह राठौड़ के समर्थन में सड़क पर उतरी समाजवादी छात्र सभा, न्यूज चैनलों के पोस्टर जलाकर जताया विरोध

error: Content is protected !!