WhatsApp Icon

खुलेआम असलहा के बल पर युवक की पिटाई करने का वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: तीन मनबढ़ युवकों द्वारा अवैध असलहा लहराते हुए एक युवक की पिटाई कर माफी मंगवाने की वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियों बेवाना थानाक्षेत्र की बताई जा रही है।


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि तीन मनबढ़ युवकों द्वारा एक युवक को रास्ते में रोक कर गाली गलौज दी जा रही है तथा थप्पड़ों व पैरों से पिटाई करने के बाद पैर छूने पर विवश किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित आकाश गौतम को अजय निषाद, फोटू यादव व रोहित जायसवाल नामक युवको द्वारा पिटाई की जा रही है। मनबढ़ युवकों के हाथ में अवैध असलहा साफ साफ नजर आ रहा है। 66 सेकेंड की उक्त वीडियों सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। अम्बेडकर ननगर पुलिस टीम द्वारा बताया गया कि उक्त वीडियों एक वर्ष पुराना है।

अन्य खबर

महादेवा घाट पर डीएम-एसपी का पहरा, सुरक्षा के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में गूंजा कर्तव्य और शौर्य का संकल्प, एसपी प्राची सिंह ने किया शस्त्र पूजन

नेहा सिंह राठौड़ के समर्थन में सड़क पर उतरी समाजवादी छात्र सभा, न्यूज चैनलों के पोस्टर जलाकर जताया विरोध

error: Content is protected !!