WhatsApp Icon

उर्दू अकादमी के तत्वाधान व साहिल एजुकेशनल सोसाइटी के संयुक्त नेतृत्व में होगा मुशायरा

Sharing Is Caring:

डॉ.अना देहलवी समेत देश के प्रख्यात शायरो की शिरकत में होगा मुशायरा

अम्बेडकरनगर: ऑल इंडिया मुशायरा 13 दिसंबर को हंसवर में उत्तर प्रदेश शासन के उर्दू अकादमी के तत्वाधान व साहिल एजुकेशनल सोसाइटी के बैनर तले टांडा तहसील के हंसवर में आगामी 13 दिसंबर ( शुक्रवार) को अखिल भारतीय मुशायरा होने जा रहा है।

मुशायरा के उप कन्वीनर समीउल्लाह सिद्दीकी ने बताया कि हंसवर स्थित नेशनल टेंट हाउस के पीछे प्रांगण में अयोध्या जनपद के निवासी जलाल सिद्दीकी के जेरे निगरानी होने वाले ऑल इंडिया मुशायरा में मुल्क की जानी-मानी शायरा डॉ. अना देहलवी , कविता शाहीन (मध्य प्रदेश), मशहूर कवित्री प्रतिमा यादव बलिया, शायरा शगुफ्ता अंजुम लखनऊ के साथ देश के प्रख्यात शायर जमील खैराबादी कानपुर, डॉ.जलीलुर रहमान बुरहानपुर, खुर्शीद हैदर, अज्म शाकरी, नासिर फ़राज़(उड़ीसा), करीमुद्दीन (मुंबई), नौशाद अनगढ़ संभली, मैकश आजमी, डा. जमशेद अयोध्या, डॉ. आफताब अर्शी, इमरान फैज नागपुरी, साबिर एवं मजहर जमाल जलालपुरी, सलीम दरियापुरी जैसे शायर शिरकत करके अपना कलाम सुनाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिला अधिकारी डॉ. शशि शेखर सिंह, विशिष्ठ अतिथि बसखारी ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह होंगे। ऑल इंडिया मुशायरे के सर परस्त जावेद सिद्दीकी एडवोकेट ने बताया कि आला सपरस्त जलाल सिद्दीकी के जेरे निगरानी मुशायरा की जोर-शोर से तैयारी चल रही है। मुशायरा को सफल बनाए जाने के लिए हर भरसक प्रयास किया जा रहा है। बताते चलें कि उर्दू अकादमी की तरफ से बीते वर्ष भूलेपुर कस्बे में मुशायरा आयोजित किया गया था‌। टांडा के कौमी इंटर कॉलेज में भी काफी पहले उर्दू अकादमी मुशायरा कर चुकी है।

अन्य खबर

घाघरा में छलांग, दो दिन बाद भी विपिन का सुराग नहीं! गुस्से में पुल पर उतरे ग्रामीण, टाण्डा-कलवारी मार्ग जाम कर मचाया हंगामा

शिव बाबा के पास मौत का तांडव! बुलेट-ई रिक्शा की भीषण भिड़ंत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चचेरे भाई की मौत, दो गंभीर

गुल्लू हत्याकांड में बड़ा फैसला! उबैदुर्रहमान को उम्रकैद, गोली मार कर हुई थी हत्या, वीडियों हुई थी वायरल

error: Content is protected !!