WhatsApp Icon

UPTET-2026 में अम्बेडकरनगर के शिक्षकों का धमाका: जाँ निसार बने जिला टॉपर, दिव्यांग निलेश ने संघर्षों को रौंदकर लहराया परचम

Sharing Is Caring:

मास्टर जाँ निसार अहमद ने जिले में हासिल किया पहला स्थान, दिव्यांग शिक्षक निलेश यादव ने भी 87.48% अंकों से UPTET किया क्वालीफाई

अम्बेडकरनगर। UPTET-2026 के परिणाम में अम्बेडकरनगर के दो शिक्षकों ने अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर शानदार सफलता हासिल कर जनपद का मान बढ़ाया है। कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय सुलेमपुर, शिक्षा क्षेत्र टाण्डा में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत जाँ निसार अहमद ने 150 में से 144.11234 अंक प्राप्त कर 96.075 प्रतिशत के साथ जनपद अम्बेडकरनगर में प्रथम स्थान हासिल करने का दावा किया है।

विशिष्ट बीटीसी 2004 बैच के सरकारी शिक्षक जाँ निसार अहमद की इस उपलब्धि से शिक्षा जगत में खुशी का माहौल है। उनकी शानदार सफलता ने यह साबित कर दिया कि निरंतर अध्ययन और मजबूत संकल्प के सामने कोई लक्ष्य कठिन नहीं होता।

वहीं, संघर्ष और हौसले की एक और प्रेरणादायक मिसाल पेश करते हुए दिव्यांग शिक्षक निलेश यादव ने UPTET-2026 में 87.48 प्रतिशत अंक हासिल कर परीक्षा उत्तीर्ण की है। अपनी सफलता पर भावुक निलेश यादव ने कहा कि आज सिर्फ एक रिजल्ट नहीं आया है, बल्कि उनकी मेहनत, सपनों और हौसले की जीत हुई है।

निलेश यादव ने बताया कि वह सामाजिक और शिक्षकीय जिम्मेदारियों के बीच भी समय निकालकर प्रतिदिन एक-दो घंटे अपनी पढ़ाई को देते रहे। उन्होंने कहा कि माता-पिता का साथ उन्हें करीब 26 वर्ष पहले छोड़ गया था, लेकिन उनका आशीर्वाद आज भी उनके जीवन की सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय मित्रों, शुभचिंतकों, शिक्षक साथियों, सहयोगियों और अपने नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं के स्नेह एवं प्यार के साथ अपनी मेहनत, लगन और ईमानदारी को दिया।

एक तरफ 96.075 प्रतिशत के साथ जाँ निसार अहमद की शानदार उपलब्धि और दूसरी तरफ दिव्यांग शिक्षक निलेश यादव का संघर्षों को मात देकर 87.48 प्रतिशत के साथ सफलता हासिल करना—दोनों शिक्षकों की उपलब्धि ने यह संदेश दिया है कि हौसले बुलंद हों तो परिस्थितियां कभी सफलता की राह नहीं रोक सकतीं।

अन्य खबर

दिव्यांगजनों के लिए खुला सहूलियत का रास्ता! विकास भवन में बांटी गईं साइकिल, व्हीलचेयर और मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

पिता ने बेटे के कंधों पर सजाए स्टार तो गर्व से चौड़ा हुआ सीना! जीवन प्रकाश तिवारी बने एनसीसी सेकंड ऑफिसर, जलालपुर में खुशी की लहर

हंसवर पुलिस का बड़ा एक्शन! 715 ग्राम स्मैक-हेरोइन के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार, पांच-पांच मुकदमों का आपराधिक इतिहास

error: Content is protected !!