अम्बेडकरनगर: हंसवर थानाक्षेत्र में तैनात तेज़तर्राट सिपाही रविन्द्र यादव उर्फ पहलवान की उनके गांव में आकस्मिक निधन होने पर उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए श्रधांजलि अर्पित किया है।

बताते चलेंकि रविन्द्र यादव मूलरूप से गाज़ीपुर जनपद के थाना मरहद क्षेत्र में स्थित नरवर गाँव के निवासी थे और 2018 में आरक्षी पद पर तैनात होकर अधिकांश अम्बेडकरनगर में अपनी सेवा प्रदान किया था। अम्बेडकरनगर के विभिन्न थाना पर तैनात रहने के साथ मौके पर हंसवर थाना पर तैनात थे और अपने पैतृक गांव में होने वाली बाबा काशी दास पूजा उत्सव में शामिल होने के लिए अवकाश ले कर गए थे जहां पूजा उत्सव के पूर्व हरे बांस में झंडा लगाने की सामुहिक रस्म अदा कर रहे थे कि तेज़ हवा के कारण बांस हाईटेंशन तार र जाकर गिर गया जिसके कारण सिपाही रविन्द्र यादव व उनके भाई सहित 04 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए।

सिपाही रविन्द्र यादव की मौत की खबर ने जहां गाजीपुर वासी हैरान हैं वहीं अम्बेडकर नगर वासियों को भी सदमे में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर अम्बेडकर नगर के लोगों द्वारा दुःख पोस्ट लगाई जा रही है। दूसरी तरफ यूपी पुलिस ने भी शोक प्रकट करते हुए श्रधांजलि अर्पित किया है। यूपी पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा कि “वर्ष 2018 में आरक्षी पद पर भर्ती एवं वर्तमान में जनपद अम्बेडकरनगर में तैनात स्व. रविन्द्र यादव के दुःखद निधन पर उ.प्र पुलिस परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।
दिवंगत आरक्षी को सद्गति व उनके परिजनों/प्रियजनों के संबल हेतु हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।
शत् शत् नमन”


