WhatsApp Icon

यूपीडा का द्वारा जनपद को उपलब्ध कराई गई 100 करोड़ की धनराशि

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: प्रधानमंत्री के पांच ट्रिलियन डॉलर व मुख्यमंत्री ने प्रदेश की इकोनॉमी को एक ट्रिलियन डॉलर के विजन की तरफ बढ़ रही है। इसी लक्ष्य के प्राप्ति में जनपद के जिलाधिकारी अविनाश सिंह के कुशल नेतृत्व में भी अपना सहयोग प्रदान कर रहा है।

सूबे के मुख्यमंत्री ने अभी हाल ही में जनपद में औद्योगिक विकास प्राधिकरण व औद्योगिक विकास कॉरिडोर जैसे दो प्रमुख प्रोजेक्ट की मंजूरी जनपद के लिए की है। जनपद की स्थलीय स्थिति बहुत ही महत्वपूर्ण है, प्रदेश की राजधानी लखनऊ से निकट, गोरखपुर, बनारस के बीच में स्थिति तथा अयोध्या का अभिन्न अंग होने के कारण यहां पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की असीम संभावना है।
जनपद में औद्योगिक विकास प्राधिकरण व औद्योगिक विकास कॉरिडोर की शासन से मंजूरी मिलने के बाद 50 करोड रुपए यूपीडा द्वारा प्रदान किये जा चुके हैं, जिससे कॉरिडोर की स्थापना हेतु किसानों से जमीन क्रय किया जा रहा है। इसी क्रम में यूपीडा द्वारा दूसरी किस्त के रूप में 100 करोड रुपए की धनराशि पुनः उपलब्ध कराई गई है।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा गया कि शासन के मंशा के अनुरूप जमीन क्रय करने में तेजी लाएं, जिससे इस प्रोजेक्ट को जल्द पूरा किया जा सके, इस प्रोजेक्ट के निर्माण से जहां जनपद में स्थानीय स्तर के उद्यमियों को उद्योग लगाने में मदद मिलेगी, वहीं प्रदेश व देश के उद्यमी भी जनपद में उद्योग लगाने के लिए आकर्षित हो रहे हैं । इसके साथ ही जनपद में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इस प्रकार जनपद का चौमुखी विकास हो सकेगा।

अन्य खबर

महादेवा घाट पर डीएम-एसपी का पहरा, सुरक्षा के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में गूंजा कर्तव्य और शौर्य का संकल्प, एसपी प्राची सिंह ने किया शस्त्र पूजन

नेहा सिंह राठौड़ के समर्थन में सड़क पर उतरी समाजवादी छात्र सभा, न्यूज चैनलों के पोस्टर जलाकर जताया विरोध

error: Content is protected !!