WhatsApp Icon

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, कल गोविंद साहब में जनसभा व विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कल 7 अगस्त शुक्रवार को प्रस्तावित अम्बेडकरनगर दौरे का मिनट-टू-मिनट आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पूर्वांचल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा गोविंद साहब मठ, रामनगर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे तथा जिले की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।


जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2:10 बजे लखनऊ स्थित मार्टिनियर कॉलेज हेलीपैड से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और 2:45 बजे गोविंद साहब स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे।

इसके बाद 2:50 बजे हेलीपैड से कार द्वारा कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे तथा 2:55 बजे जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 3:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी दौरान अम्बेडकरनगर जनपद की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:00 बजे कार्यक्रम स्थल से कार द्वारा हेलीपैड के लिए रवाना होंगे, 4:05 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे और 4:10 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। उनका हेलीकॉप्टर शाम 4:45 बजे लखनऊ के मार्टिनियर कॉलेज हेलीपैड पर पहुंचेगा।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जारी आदेश के अनुसार कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस, पीएसी एवं प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 7 अगस्त की सुबह 11:30 बजे तक अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर प्रभारी अधिकारियों को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

अन्य खबर

सर्राफा कारोबारी पर नकाबपोश बदमाशों का हमला! पाउडर फेंककर गिराया, मारपीट के बाद बाइक लूटकर फरार

अपराधियों की अब खैर नहीं! सम्हरिया चौराहे पर खाकी का नया पहरा, एसपी प्राची सिंह ने किया चौकी का उद्घाटन

दिव्यांगजनों के लिए खुला सहूलियत का रास्ता! विकास भवन में बांटी गईं साइकिल, व्हीलचेयर और मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

error: Content is protected !!