WhatsApp Icon

उमरा मुबारक ग्रुप ने औद्योगिक क्षेत्र में बनाई अलग पहचान, स्वागत समारोह में बैग व एहराम वितरित

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: पवित्र उमरा यात्रा पर जाने वालों को शानदार सहूलतें मुहैय्या कराने वाला उमरा मुबारक ग्रुप ने औद्योगिक क्षेत्र टाण्डा में अपनी अलग पहचान बना लिया है। आगामी रविवार को 46 यात्रियों का ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर विशेष जत्था सऊद अरब के लिए रवाना होगा जिसमें प्रसिद्ध मदरसा दारुल उलूम मंज़रे हक के प्रबंधक हाजी अशफाक अहमद अंसारी भी शामिल हैं।
रविवार को टाण्डा नगर में संचालित प्रसिद्ध मदरसा मंज़रे हक में उमरा मुबारक ग्रुप से पवित्र उमरा यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का स्वागत किया गया एवं सभी यात्रियों को बैग व एहराम (पवित्र कपड़ा) भेंट किया गया। उमरा मुबारक के अभिन्न अंग केजीएन टूर ट्रेवल्स के संस्थापक मो. सलमान उर्फ गुड्डू ने बताया कि आगामी 24-25 अगस्त रविवार को 45 यात्रियों का जत्था सऊदी अरब के शहर जिद्दा के लिए रवाना होगा।

उन्होंने बताया कि एक एक यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए केजीएन ट्रेवल्स उमरा मुबारक ग्रुप के साथ मिलकर सेवा में जुटी रहेगी। उमरा पर जाने वाले 45 यात्रियों के जत्थे में मदरसा मंज़रे हक के प्रबंधक हाजी अशफाक अहमद अंसारी व केजीएम ट्रेवल्स की तलवापार ऑफिस इंचार्ज लारैब मोमिन भी शामिल हैं। उक्त मौके पर मदरसा के उलेमाओ द्वारा उमरा का सही ढंग व बारीकियों के बारे में विस्तार से चर्चा किया।


स्वागत समारोह व बैग एहराम वितरण अवसर पर मदरसा सेक्रेटरी हाजी शमीम अंसारी, डॉक्टर इश्तियाक अंसारी, हाजी जावेद अंसारी, हाजी जमाल अफ़ज़ल, ज़फर हयात, मास्टर तारिक सभासद, शाबान अंसारी, साकिब सिद्दीकी, मौलाना अज़हर मंजरी, मौलाना शाहबाज़, मौलाना निजामुद्दीन,
मो. बशीर खान, मिस्बा अंसारी, उबैद मिर्जा आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

महादेवा घाट पर डीएम-एसपी का पहरा, सुरक्षा के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में गूंजा कर्तव्य और शौर्य का संकल्प, एसपी प्राची सिंह ने किया शस्त्र पूजन

नेहा सिंह राठौड़ के समर्थन में सड़क पर उतरी समाजवादी छात्र सभा, न्यूज चैनलों के पोस्टर जलाकर जताया विरोध

error: Content is protected !!