WhatsApp Icon

UGC कानून के खिलाफ उबाल: आलापुर में सड़कों पर फूटा गुस्सा

Sharing Is Caring:

“शिक्षा को गिरवी रखने की साजिश” स्वर्ण आर्मी का ऐलान, संघर्ष आर-पार का

अम्बेडकरनगर: केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए UGC कानून के विरोध में आलापुर में आक्रोश का ज्वालामुखी फूट पड़ा। स्वर्ण आर्मी और प्रबुद्ध जनों के नेतृत्व में पंचमुखी हनुमान मंदिर, रामनगर से निकला शांति मार्च देखते ही देखते उग्र जनप्रदर्शन में तब्दील हो गया। हाथों में तख्तियां और जुबान पर आग उगलते नारे—“UGC कानून वापस लो”, “संविधान पर हमला बंद करो”—से पूरा इलाका थर्रा उठा।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नया UGC कानून शिक्षा की स्वायत्तता समाप्त करने, आरक्षण व्यवस्था को कमजोर करने और शिक्षा को कॉरपोरेट हाथों में सौंपने की साजिश है। वक्ताओं ने साफ कहा कि यह कानून संविधान की मूल भावना और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आक्रोशित मार्च जब आलापुर तहसील परिसर पहुंचा तो प्रशासन के खिलाफ भी नाराज़गी देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम सुभाष सिंह के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपते हुए चेताया कि यदि सरकार ने UGC कानून तत्काल वापस नहीं लिया, तो आंदोलन को ब्लॉक से जिला और जिले से प्रदेश स्तर तक फैलाया जाएगा।


स्वर्ण आर्मी के नेताओं ने दो टूक कहा कि यह सिर्फ एक शांति मार्च नहीं, बल्कि शिक्षा बचाने की निर्णायक लड़ाई की शुरुआत है। स्वर्ण आर्मी ने चेतावनी दी कि सरकार की चुप्पी अब और बर्दाश्त नहीं होगी और आने वाले दिनों में सड़कों से संसद तक संघर्ष तेज किया जाएगा।

अन्य खबर

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस, अम्बेडकरनगर में सड़क पर उतरे कांग्रेसी; भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे

error: Content is protected !!