WhatsApp Icon

रिलायंस ट्रेंड्स टांडा ने गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थी प्रतिभागी प्रतियोगिता आयोजित कर 165 विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर शुक्रवार को रिलायंस ट्रेंड्स टांडा ने प्रसिद्ध शिशु मंदिर विद्यालय में आयोजित विद्यार्थी प्रतिभागी प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साह वर्धन किया।उक्त प्रतियोगिता में कुल 165 बच्चों ने भाग लिया जिसमें प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान वाले छात्रों का उत्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्रों को रिलायंस ट्रेंड्स द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र भेंट किया गया।मुख्य अतिथि के तौर पर वरिष्ठ समाजसेवी धर्मवीर सिंह बग्गा ने रिलायंस ट्रेंड द्वारा आयोजित विद्यार्थी प्रतिभागी प्रतियोगिता कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओ से छात्रों का मानसिक व शारीरिक विकास होता है।उक्त मौके पर श्याम बाबू, सभासद घिसियावन मौर्य, रमेश गुप्ता आदि सहित रिलायंस ट्रेंड्स के प्रबंधक व स्टाफ और सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य रामचंद्र शुक्ला एवं शिक्षक गण आदि संभ्रांत लोग मौजूद रहें।

अन्य खबर

पैतृक संपत्ति की जंग में ‘आत्मदाह’ का ऐलान! 9 माह से न्याय को भटकता रहा परिवार, एसपी से कोतवाली तक गुहार बेअसर; विवादित कारखाने पर हाईवोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल

खबर का असर: कीचड़ में रोती मासूम का वायरल वीडियो बना प्रशासन की चेतावनी, घंटों में दुरुस्त हुई सड़क

जंतर-मंतर की गूंज पहुंची जलालपुर: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर सपा छात्र सभा का पैदल मार्च, भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे कार्यकर्ता

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.