WhatsApp Icon

बन्द रेलवे क्रासिंग पार करना एमए की छात्रा को पड़ा महंगा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बन्द रेलवे क्रासिंग पार करते हुए साइकिल सवार छात्रा की एक तेज़ रफ़्तार मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उक्त घटना की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।


घटना सोमवार को सुबह मालीपुर धवरूवा रोड पर बन्द रेलवे क्रासिंग की है जहाँ मालीपुर थाना क्षेत्र के बैरागल गांव की 23 वर्षीय अनु प्रजापति पुत्री रामसेवक जो बाबा बरुवादास पीजी कालेज परूइया आश्रम में एमए फाइनल की छात्रा थी, वो अपने घर से साइकिल से सोमवार की सुबह कालेज के लिए निकली तो रेलवे क्रासिंग का फाटक बंद था जिसे वह पार करने लगी। इसी बीच आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गयी और मौके पर ही उस की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

अन्य खबर

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

बेदखली के बाद फिर कब्जा! सरकारी धोबी घाट को लेकर नहीं थम रहा अतिक्रमण का खेल, पांच पर FIR

सुल्तानगढ़ पुल के पास गड्ढे में समाई बुलेट, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत; साथी घायल

error: Content is protected !!