अम्बेडकरनगर: प्रथम बोर्ड से ही वित्तीय अधिकार प्राप्त करने को आतुर टाण्डा नगर पालिका अध्यक्ष आखिरकार 20 लाख रुपये का वित्तीय अधिकार सशर्त प्राप्त करने में सफल हो गई। बोर्ड प्रत्याशा में कराए गए कार्यों व भुगतानों का इस बोर्ड बम भी अनुमोदन नहीं कराया जा सके है। हाउस टैक्स पर लगाई गई ब्याज को एक मुश्त योजना के तहत ला कर समाधान करने के प्रस्ताव को निरस्त कर दिया गया है हालांकि उक्त सरचार्ज को माफ करने पर सर्वसम्मति बनाई गई है। सभी वार्डों में पांच-पांच लाख रुपये के कार्य कराने को सर्वसम्मति से पास किया गया है।
सोमवार को टाण्डा नगर पालिका परिषद के सभागार में चेयरमैन शबाना नाज़ की अध्यक्षता व अधिशाषी अधिकारी डॉक्टर आशीष सिंह के संचालन में सम्पन्न हुई जिसमें सभी सभासदों ने प्रतिभाग किया। बोर्ड बैठक में 03 विशेष, 04 साधारण व 01 अन्य प्रस्ताव पेश किया गया।
विशेष प्रस्ताव संख्या 01 पर गृहकर व जलकर पर लगाये गए ब्याज़ के सम्बंध में एक मुश्त समाधान (ओटीएस) की सुविधा/छूट प्रदान करने के प्रस्ताव को खारिज़ कर दिया गया है। प्रस्ताव संख्या 02 पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि गृह कर व जलकर पर लगाई गई 20 प्रतिशत ब्याज़ को माफ कर दिया जाए। विशेष प्रस्ताव संख्या 03 पर नगर पालिका अध्यक्ष को 20 लाख रुपया का वित्तीय अधिकार इस शर्त के साथ दिया गया कि इसके अधीन कराये गए कार्यों को अपरिहार्य परिस्थितियों में छोड़कर प्रत्येक माह बोर्ड बैठक के समक्ष पेश किया जाए। उक्त प्रस्ताव को पास कर सभासदों ने प्रत्येक माह बोर्ड बैठक कराने की मांग पर भी मुहर लगा दिया है। बताते चलेंकि नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा पिछला बोर्ड बैठकों में भी 10 लाख रुपया का वित्तीय अधिकार प्राप्त करने का असफल प्रयास किया गया था।
साधारण प्रस्ताव में टाण्डा नगर पालिका परिक्षेत्र में स्थित नगर पालिका की दुकानों से किराया वसूलने के मामले में था जिसके लिए पांच सदस्यीय समति बनाने पर सहमति बनाई गई है और उक्त समिति को अगली बोर्ड बैठक में अपनी रिपोर्ट पेश करना होगा।
नगर पालिका परिक्षेत्र में बोर्ड की प्रत्याशा में कराए गए कार्यों एवं किये गए भुगतानों का अनुमोदन कराने में असफल रहा। ज्ञात रहे कि नगर पालिका द्वारा बिना बोर्ड की सहमति से मात्र बोर्ड प्रत्याशा में विभिन्न निर्माण कार्य व खरीदारी की जा रही है और उसका भुगतान भी कराया जा रहा है लेकिन 08 माह बीत जाने के बाद भी उसका अनुमोदन नहीं कराया जा सका है जिससे वित्तीय अनियमितता की आशंका प्रकट को जा रही है। कार्यों व भुगतान का अनुमोदन कराने की असफलता से ऐसा प्रतीत होता है कि बोर्ड कराये गए कार्यों व भुगतान से सहम नहीं है।
साधारण प्रस्ताव के सहारे नगर क्षेत्र के सभी 25 वार्डों में पांच-पांच लाख रुपये के मरम्मत आदि के कार्यों को कराने पर सहमति बनाई गई है। उक्त कार्यों को सभासदों की निशानदेही पर कराया जाना है। चर्चा है कि उक्त प्रस्ताव के तहत सभी सभासदों को आर्थिक लाभ पहुंचाना भी है जिससे सभासदगण काफी खुश भी हैं। 




