WhatsApp Icon

टाण्डा कोतवाली पुलिस का शिकंजा: अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार, आधी रात चाकू लेकर घूम रहा युवक को भी दबोचा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर। अपराध एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत टाण्डा कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए अवैध देशी शराब के साथ एक व्यक्ति तथा अवैध चाकू के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पहली कार्रवाई में कोतवाली टाण्डा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध देशी शराब की बिक्री कर रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 30 अगस्त की रात करीब 10:45 बजे उपनिरीक्षक अर्जुन तथा कांस्टेबल उमाकान्त यादव ने विनोद पुत्र पल्टू, निवासी ब्राहिमपुर कुसुमा, थाना कोतवाली टाण्डा, उम्र करीब 43 वर्ष को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने उसके कब्जे से 200 एमएल के ब्लू लाइम ब्रांड के 33 पाउच देशी शराब बरामद करने का दावा किया है। इस मामले में कोतवाली टाण्डा में मु0अ0सं0 211/26 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान टाण्डा कोतवाली पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी टाण्डा प्रदीप सिंह चंदेल के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल विजय कुमार और कांस्टेबल शशिकान्त यादव ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।

31 अगस्त की रात करीब 12:55 बजे चिन्तौरा नई बस्ती के पास से पुलिस ने मो. जीशान पुत्र नजीबुल्ला, निवासी नैपुरा सकरावल रसूलपुर, थाना कोतवाली टाण्डा, उम्र 21 वर्ष को एक अदद अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में कोतवाली टाण्डा में मु0अ0सं0 212/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बहरहाल टाण्डा कोतवाली पुलिस की लगातार कार्रवाई से अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

अन्य खबर

टाण्डा: शहीदों की याद में आज सजेगी मुशायरे और कवि सम्मेलन की महफिल, देर रात्रि तक चलेगा भव्य कार्यक्रम

बिजली उपभोक्ताओं के लिए विभाग का बड़ा फैसला! अब मिलेगी ऐसी सुविधा, जिसकी शायद नहीं थी उम्मीद!

गल्ला मंडी में पुलिस की कथित पिटाई का मामला गरमाया, पीड़ित पहुंचा मुख्यमंत्री पोर्टल! सीओ ने शुरू की जांच

error: Content is protected !!