WhatsApp Icon

टेस्टी वर्ल्ड के निकट आत्महत्या की नीयत से पहुंची बालिका की मित्र पुलिस ने बचाई जान

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: घर से नाराज़ होकर आत्महत्या के लिए हाइवे पर पहुंची बालिका को मित्र पुलिस ने समझा बुझा परिजनों के सुपुर्द किया।


टांडा कोतवाली में तैनात डायल-112 पीआरवी संख्या 1669 पर सूचना प्राप्त हुई कि एक अज्ञात लड़की संदिग्ध अवस्था में पुंथर हाइवे के पास है। पीआरवी कर्मियो द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अल्प समय में घटना स्थल पर पहुँचकर देखा तो सूचना सत्य पायी गई।
लगभग 18 वर्ष की एक लड़की अज्ञात कारणों से घर से नाराज होकर आत्महत्या की नीयत से घर से लगभग 10 किमी दूर टेस्टी वर्ड रेस्टोरेन्ट के पास पुंथर पैकोलिया हाइवे पर आ गयी थी। पीआरवी कर्मियों द्वारा लड़की को समझा बुझाकर सुरक्षा का आभास कराया गया एंव लडकी के परिजनों से जरिये दूरभाष से संपर्क कर लड़की को सकुशल उसके परिजनों को नियमानुसार सपुर्द किया गया।
पीआरवी कर्मियों द्वारा अल्प समय में घटना स्थल पर पहुँचकर लड़की को सकुशल उसके परिजनो को सुपुर्द करने तथा किसी अप्रिय घटना को घटित होने से रोकने का सराहनीय कार्य किया। परिजनों ने पीआरवी कमाण्डर अनिल कुमार, सब कमाण्डर प्रिया, आरती यादव व पायलट प्रदीप मिक्षा सहित पुलिस टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया।

अन्य खबर

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला नया हथियार—48 पंचायतों में शुरू हुई डिजिटल लाइब्रेरी, सपनों को मिलेगी उड़ान

एसपी प्राची सिंह का ‘एक्शन मोड’ जारी! त्वरित सुनवाई और न्याय से बढ़ा फरियादियों का भरोसा, प्रतिदिन सीओ और थानेदारों की ऑनलाइन समीक्षा

शपथ ग्रहण समारोह में टाण्डा विधायक ने अधिवक्ताओं का जीता दिल; हॉल, शौचालय और दो एसी की सौगात, सराहना

error: Content is protected !!