WhatsApp Icon

शिक्षक द्वारा कमरा ना खोलने की सूचना पर पहुंची पुलिस – दरवाज़ा तोड़ा तो उड़ गया होश

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: किराये के मकान पर रह रहे गैर जनपदीय शिक्षक द्वारा कमरा ना खोलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर अंदर देखा तो होश उड़ गया। शिक्षक बन्द कमरे में फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला जिसे पुलिस ने नीचे उतार कर पंचनामा करते हुए मर्चरी हाउस भेज दिया और परिजनों को घटना की सूचना दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर स्थित इंद्रलोक कालोनी में लगभग 35 वर्षीय शिवेंद्र सिंह रंजन पुत्र बद्री प्रसाद जनपद जालौन एक किराये के मकान में रहता था। शिवेंद्र रंजन पेशे से अधयापक था और जजरही कंपोजिट विद्यालय जनपद सुल्तानपुर में तैनात था। शिवेंद्र की हाल ही में शादी भी हुई थी और वो प्रतिदिन की तरह अपने कमरे में था। शनिवार लगभग 01 बजे अकबरपुर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि किरायदार द्वारा कमरे को अंदर से बन्द किया गया है और आवाज़ देने पर नहीं खोल रहा है। सूचना पर अविलम्ब पहुंची कोतवाली टीम ने दरवाजा को तोड़ कर अंदर प्रवेश किया जहां शिक्षक शिवेंद्र सिंह रंजन का शव लटकता हुआ बरामद हुआ। अकबरपुर कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि शव का पंचनामा कराते हुए मर्चरी हाउस भेजा गया है तथा घटना की सूचना मृतक के परिजन को दे दी गई है।

अन्य खबर

KYC नहीं कराई तो LPG पर लग सकता है ब्रेक! जानिए आखिरी मौका, जिले की 44 गैस एजेंसियों पर विशेष शिविर

अम्बेडकरनगर से न्यायालय का समन लेकर निकले आरक्षी प्रांशु सचान की दर्दनाक मौत! टांडा कोतवाली में पसरा मातम

दीपावली पर अलीगंज पुलिस का चाबुक! लग्जरी गाड़ियों पर शिकंजा; थार की काली फिल्म उतरवाई, सड़कों पर उतरी पुलिस तो मचा हड़कंप

error: Content is protected !!