WhatsApp Icon

20 दिन बाद खुली गुमशुदगी की गुत्थी, युवती सकुशल बरामद

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनहर जनपद के कोतवाली टाण्डा क्षेत्र से बीते दिनों घर से बिना बताए लापता हुई 19 वर्षीय युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय अकबरपुर भेजा है।
पुलिस के अनुसार थाना टाण्डा पर अपराध संख्या 398/25 धारा 87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। 20 दिसंबर 2025 को शमिला यादव (उम्र लगभग 19 वर्ष) अपने घर से अचानक लापता हो गई थी। युवती के पिता राजबली यादव की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।


मामले की विवेचना टाण्डा कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक अर्जुन कुमार को सौंपी गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने युवती को 09 जनवरी 2026 को बरामद कर लिया। बयान दर्ज किए जाने के बाद धारा 180 बीएनएस के अंतर्गत मेडिकल परीक्षण हेतु महिला आरक्षी के साथ जिला अस्पताल अकबरपुर भेजा गया।
पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना फिलहाल प्रचलित है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबर

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस, अम्बेडकरनगर में सड़क पर उतरे कांग्रेसी; भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे

error: Content is protected !!