WhatsApp Icon

टाण्डा कोतवाली की नालियों में अचानक बहने लगी शराब !

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा कोतवाली पुलिस ने नालियों में 385 लीटर कच्ची शराब डाल कर उसे नष्ट कर दिया।
पुलिस विभाग द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन क्लीन के अनुपालन में गुरुवार को न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में थाना कोतवाली टाण्डा पर आबकारी अधिनियम के कुल 33 मुकदमों से सम्बन्धित बरामद कुल 385 लीटर अवैध कच्ची शराब को टाण्डा क्षेत्राधिकारी शुभम कुमार सिंह के समक्ष नालियों में डाल कर नष्ट कराया गया। उक्त मौके पर प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी सहित कांस्टेबल मोहित कुमार, हेड कांस्टेबल संदीप कुमार व फूलचंद शामिल रहे।

अन्य खबर

हज पर जाना है तो पहले कराएं मेडिकल! जिला अस्पताल में शुरू हुआ फिटनेस सर्टिफिकेट की प्रक्रिया, जानिए डिटेल

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

error: Content is protected !!