WhatsApp Icon

टाण्डा पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी किया तेज़, एक सभी थाना पर बुलाए गए सभी एचएस

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: नवागत पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा अपराधों के रोकथाम एवं अपराधियों व हिस्ट्रीशीटर के सत्यापन के संबन्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) विशाल पाण्डेय के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी टाण्डा शुभम कुमार सिंह के पर्वेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी के निर्देशन में थाना टाण्डा के समस्त हिस्ट्रीशीटर (एच.एस) का सत्यापन कराया गया जिसमें थाना क्षेत्र मे वर्तमान समय में मौजूद 30 एचएस को थाने पर बुलाकर प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया तथा अपराधों से तौबा कर शांतिपूर्ण ढंग से जीवन यापन करने के लिए प्रेरित किया गया।

एचएस निगरानी के तहत अरविन्द वर्मा उर्फ अरू पुत्र वंशराज वर्मा,मो. बसीर पुत्र मो० मुनीर, साजिद पुत्र बुट्टू, रामजीत उर्फ जितई पुत्र रामसुन्दर, अंगद सोनी पुत्र भगवानदीन, कृपाराम वर्मा पुत्र देवराज, बियाराम पुत्र आशाराम वर्मा, रामजीत पुत्र खुशीराम, मो. नासिर कुरैशी पुत्र हासीम, गोपी पुत्र खलील, तौहीद अहमद उर्फ तौहीद आलम पुत्र कमरे आलम, वहीद पुत्र उस्मान, कफील अहमद उर्फ पुल्लर पुत्र ताज मोहम्मद, मो. फैजान पुत्र मो. अख्तर, मो. अख्तर पुत्र मोइनुद्दीन, महफूज अहमद पुत्र शमशाद, रामशिला वर्मा पुत्र केशवराम, सुरेश पुत्र रामजग, मेवालाल पुत्र पलटू, विनय कुमार उर्फ गुड्डू पुत्र शिव पूजन, परविन्द्र कुमार वर्मा पुत्र राममूरत, खुर्शीद अहमद पुत्र हबीबुल्ला, रमेश हरिजन पुत्र मंशाराम, हीरा पुत्र रामदीन, सोबराती पुत्र नसीम अली, गुलाब खटिक पुत्र सोमई, तेज प्रकाश उर्फ तेजे पुत्र स्व० हरीराम, नबी अहमद पुत्र मो.इदरीस, रसूल अहमद पुत्र मो० इदरीस, सुरेन्द्र पुत्र रामबहाल हरिजन थाना परिसर में मौजूद रहे। उक्त मौके पर दीपक सिंह रघुवंशी, एसएसआई वेद प्रकाश यादव, एसआई दिनेश चन्द्र मौर्य, एसआई अशोक कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे। नवागत पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देश पर सभी थाना के 670 हिस्टिशीटरों का सत्यापन किया गया। 

अन्य खबर

22 जुलाई को टांडा में भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, पूर्व प्रत्याशी कपिलदेव वर्मा ने तैयारियों का लिया जायजा

महाराष्ट्र के बाद अब जलालपुर के बहुचर्चित हॉफ मर्डर केस में भी कैलाश यादव बाइज्जत बरी, 37 साल बाद आया फैसला

NEET UG 2026 में टाण्डा का जलवा! डॉक्टर, बुनकर, फार्मासिस्ट और शिक्षक के बच्चों ने लहराया परचम, आधा दर्जन से अधिक छात्रों ने रचा इतिहास

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.