WhatsApp Icon

त्यौहारों को लेकर टाण्डा नगर में पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, हड़कम्प

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: औद्योगिक बुनकर नगरी टाण्डा में टाण्डा कोतवाली पुलिस द्वारा पवित्र माह रमज़ान, होली, ईद आदि त्यौहारों को देखते हुए विशेष अभियान चलाया है जिससे हड़कंप मच गया।


टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक केशव कुमार व एडिशनल एसपी पश्चिमी विशाल पांडेय के निर्देश व सीओ टाण्डा शुभम कुमार के मार्गदर्शन में टाण्डा परिक्षेत्र में वाहनों की चेकिंग अभियान शुरू किया गया। बुधवार को 60 से अधिक वाहनों की चालान की गई तथा सड़कों के किनारे फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को चेतावनी दी गई कि फुटपाट छोड़कर दुकान लगाएं अन्यथा चालान कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। बुधवार को टाण्डा चौक व आसपास के क्षेत्रों के दुकानदारों को टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने फुटपाथों पर बढ़ कर दुकान ना लगाने की चेतावनी दिया और विभिन्न स्थानों पर मोटर साइकिलों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, नाबालिग चालक आदि की जांच करते हुए 60 से अधिक लोगों की चालान किया जिससे हड़कम्प मच गया। श्री दीपक ने कहा कि वाहन चेकिंग अभियान अनवरत जारी रहेगा तथा बहुत जल्द ई-रिक्शा वाहनों की चेकिंग भी शुरू की जाएगी।

अन्य खबर

धागे के बढ़ते दाम से बुनकरों पर बढ़ा बोझ, तैयार कपड़ों के दाम में 15% बढ़ोतरी की उठी मांग

गुल्लू हत्याकांड: ताज तिराहे की खूनी रात का हिसाब! मुख्य अभियुक्त दोषी, सजा पर कल फैसला

अजान में जरा सी चूक भी नहीं चलेगी! टांडा में मुअज्जिनों की होगी खास ‘तरबियत’, हर गुरुवार लगेगी इस्लाही क्लास

error: Content is protected !!