WhatsApp Icon

टाण्डा पुलिस ने शातिर बाइक चोर गैंग का किया पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा कोतवाली पुलिस ने अलग अलग स्थानों चोरी की चार मोटर साइकिल बरामद करते हुए चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि एसपी अभिजीत आर शंकर के निर्देशन व एडिशनल एसपी पश्चिमी हरेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा सीओ टाण्डा शुभम कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराधों पर अंकुश लगाने तथा अपराधियो के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान में टाण्डा कोतवाली पुलिस को जबरदस्त सफलता प्राप्त हुई है।

उन्होंने बताया कि 23 अक्टूबर की रात्रि में टेस्टी वर्ल्ड ढाबा पुन्थर से चोरी हुई बाइक सहित गैर जनपद से भी चोरी हुई चार मोटर साइकिलों को बरामद करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में ताज मोहम्मद उर्फ धोन्धे पुत्र दोस्त मोहम्मद निवासी छज्जापुर दक्षिण टाण्डा, अली अहमद उर्फ लेड़ी पुत्र जमालुद्दीन निवासी राजघाट छज्जापुर उत्तरी टाण्डा, हसनैन उर्फ इखलाक पुत्र रोशन निवासी तलवापार अलीगंज, महफूज पुत्र महमूद आलम निवासी मुबारकपुर टाण्डा को गिरफ्तार किया गया है।
बहरहाल टाण्डा कोतवाली पुलिस ने शातिर बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश कर अलग अलग स्थानों से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार मोटर साइकिलों को बरामद करने में सफलता प्राप्त किया है। गिरफ्तार करने में टाण्डा कोतवाली के एसआई विवेक कुमार मिश्र, एसआई राहुल कुमार पांडेय, एसआई सचिन कुमार मौर्य, हेड कांस्टेबल फूलचन्द, कांस्टेबल हरसोविन्द, चमन सिंह, धर्मेंद्र यादव, राजकुमार, योगेंद्र कुमार शामिल रहे।

अन्य खबर

एक मंच पर गूंजेगी उर्दू की मिठास और हिंदी कविता का तेवर, बसखारी में सजने जा रही अदब की बड़ी महफिल, जुटेंगे देशभर के नामचीन शायर-कवि

निर्विवाद मुकदमों पर भी कुंडली मारकर बैठा तहसील तंत्र! आदेशों का अमलदरामद नहीं, नाराज अधिवक्ता ने एसडीएम कोर्ट के गेट पर दिया धरना

पैर की ठोकर से उखड़ रही सड़क की गिट्टी, निर्माण की खुली पोल! सरकारी धन की बंदरबांट की आशंका

error: Content is protected !!