WhatsApp Icon

अधिवक्ता संघ टाण्डा की कार्यशीली व कल्याण समिति के औचित्य पर उठा सवाल, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: टाण्डा अधिवक्ता संघ की कार्यशीली व कल्याण समिति के औचित्य पर सवालिया निशान उठने लगा है जिसके बाद अधिवक्ता कल्याण समिति टाण्डा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने एल्डर्स कमेटी के चेअरमैन को त्यागपत्र सौंप दिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिवक्ता कल्याण समिति के अध्यक्ष सत्य प्रकाश मौर्य व उपाध्यक्ष हेलाल अशरफ ने एल्डर्स कमेटी टाण्डा के चेयरमैन को त्यागपत्र देते हुए कहा कि विगत दिनों बार के सदस्य अधिवक्ता राजकुमार की बीमारी हेतु अहैतुक सहायता के सम्बन्ध में आम सभा बुलायी गयी थी, परन्तु बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, महामंत्री राजेश कुमार सिंह एवं कल्यण समिति के महांमत्री महेन्द्र मिश्रा ने बिना आमसभा के ही अधिवक्ता राजकुमार को 20 हजार रुपये का भुगतान कर दिया। त्याग पत्र देते हुए कल्याण समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने कहा कि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं महामंत्री द्वारा ही कल्याण समिति के रूपये का भुगतान किया जा सकता है तो कल्याण समिति की क्या आवश्यकता है।

 

अन्य खबर

गौहन्ना में दबंगई की इंतहा करने वालों पर मुकदमा दर्ज! भगवाधारी बाबा को निर्वस्त्र कर पीटा व तोड़ा दांत; मुख्यमंत्री योगी पर भी अभद्र टिप्पणी का आरोप

एक मंच पर गूंजेगी उर्दू की मिठास और हिंदी कविता का तेवर, बसखारी में सजने जा रही अदब की बड़ी महफिल, जुटेंगे देशभर के नामचीन शायर-कवि

निर्विवाद मुकदमों पर भी कुंडली मारकर बैठा तहसील तंत्र! आदेशों का अमलदरामद नहीं, नाराज अधिवक्ता ने एसडीएम कोर्ट के गेट पर दिया धरना

error: Content is protected !!