WhatsApp Icon

घर में घुसने के आरोप में दबंगों ने दी तालिबानी सज़ा, मौत के बाद मुकदमा दर्ज

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: घर में घुसने के आरोप दबंगों ने एक युवक को तालिबानी सज़ा देते हुए मौत के घाट उतार दिया जिससे हड़कम्प मच गया। सीओ सिटी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दिया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रविवार की देर रात्रि में सम्मनपुर थानाक्षेत्र के पलई कल्याणपुर में 35 वर्षीय विपुप सिंह उर्फ अंकुर की क्रूर तालिबानी सज़ा देते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक अंकुर के परिजनों को सोमवार की दोपहर में घटना की जानकारी हुई और जब परिजन जिला अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि शव मर्चरी हाउस भेज दिया गया है।
मृतक के चाचा का आरोप है कि अंकुर सामान लेने के लिए बाज़र गया था कि आरोपी राम तीरथ ने घर में खींच कर अपनी पत्नी व बेटा के साथ मिलकर लाठी डंडों व जूता से मार मार कर हत्या कर दिया। दूसरी तरफ हत्यारोपियों ने अंकुर के नशे में होने के बाद ज़बरन घर में घुसने की बात कही गई जिसको राम तीरथ की 19 वर्षीय पुत्री ने देख कर शोर मचाया।
चर्चा है कि बिना किसी के बुलाये तो अंकुर किसी के घर नहीं गया था और अगर गया भी था तो उसे तालिबानी मौत की सज़ा नहीं दी जानी चाहिए थी।
सीओ सिटी नीतीश कुमार ने बताया कि वादी राम शकल की तहरीर पर विपक्षियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

अन्य खबर

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस, अम्बेडकरनगर में सड़क पर उतरे कांग्रेसी; भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे

error: Content is protected !!