WhatsApp Icon

नागपंचमी पर तालाब में डूबा 12 वर्षीय बालक, इलाज के दौरान मौत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर। थाना महरुआ क्षेत्र के ग्राम नगराम नशेडी में नागपंचमी के अवसर पर आयोजित गुड़िया पर्व के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब के समीप खेल रहा 12 वर्षीय बालक अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में डूब गया। परिजन उसे तत्काल तालाब से बाहर निकालकर सीएचसी दोस्तपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार सोमवार को करीब 12 बजे गांव में नागपंचमी के अवसर पर ग्रामीण गुड़िया का त्योहार मना रहे थे। इस दौरान गांव की महिलाएं, पुरुष और बच्चे तालाब के समीप एकत्रित हुए थे। त्योहार समाप्त होने के बाद कुछ बच्चे वहीं खेल रहे थे। इसी दौरान मयंक पांडेय पुत्र हरिराम पांडेय, उम्र करीब 12 वर्ष, अचानक पैर फिसलने के कारण तालाब में गिर गया और डूबने लगा।

हादसा होते ही मौके पर मौजूद परिजनों व ग्रामीणों ने तत्काल उसे तालाब से बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर पहुंचाया। हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

क्षेत्राधिकारी भीटी लक्ष्मीकांत मिश्रा ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि तालाब में डूबने से बालक की मौत हुई है और मामले में नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अन्य खबर

सर्राफा कारोबारी पर नकाबपोश बदमाशों का हमला! पाउडर फेंककर गिराया, मारपीट के बाद बाइक लूटकर फरार

अपराधियों की अब खैर नहीं! सम्हरिया चौराहे पर खाकी का नया पहरा, एसपी प्राची सिंह ने किया चौकी का उद्घाटन

दिव्यांगजनों के लिए खुला सहूलियत का रास्ता! विकास भवन में बांटी गईं साइकिल, व्हीलचेयर और मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

error: Content is protected !!