WhatsApp Icon

बुनकर नेता को नामित किया गया टीएसी का सदस्य, सांसद का ज्ञापित किया धन्यवाद

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बुनकर सपा नेता को दूर संचार विभाग की सलाहकार समिति का सदस्य बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। बुनकर नेता ने सांसद का धन्यवाद ज्ञापित किया है।


औद्योगिक बुनकर नगरी टाण्डा के मोहल्लाह सिटकहां निवासी बुनकर सपा नेता मुशीर आलम अंसारी पुत्र मोहम्मद हनीफ अंसारी को फैज़ाबाद (अयोध्या) रेंज के टेलीफोन सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया गया है। बुनकर नेता श्री मुशीर आलम ने अम्बेडकरनगर सांसद लालजी वर्मा का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सांसद जी के प्रयास से टेलीफोन सलाहकार समिति का सदस्य नामित कर बुनकर समाज की हौसला अफजाई की गई है। श्री मुशीर को टीएसी का सदस्य नामित किये जाने पर बधाइयां देने का सिलसिला जारी है तथा क्षेत्र में खुशी की लहर देखी जा रही है।

अन्य खबर

जलालपुर में महाअष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजे दुर्गा पंडाल; डांडिया पर झूम उठे बच्चे

अम्बेडकरनगर की सियासत में भूचाल! भाजपा जिलाध्यक्ष पर युवा नेत्री के गंभीर आरोपों का वीडियो वायरल, चुनावी माहौल में मची हलचल

खेत में पति-पत्नी के मिले शव, इलाके में सनसनी! जंगली जानवर के हमले की आशंका

error: Content is protected !!