WhatsApp Icon

टाण्डा तहसील में लेखपाल संघ का द्विवर्षीय चुनाव निर्विरोध सम्पन्न

Sharing Is Caring:

लेखपाल संघ टाण्डा के अध्यक्ष बने परमेंदर पटेल व मंत्री पंकज कुमार

अम्बेडकरनगर: उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की टाण्डा तहसील यूनिट के पदाधिकारियों का द्विवर्षीय चुनाव सोमवार को जिलाध्यक्ष अभिषेक वर्मा व संघ के दिशा निर्देशों के अनुसार शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न हुआ।

परमेंदर पटेल को जहां टाण्डा तहसील लेखपाल संघ का अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया वहीं पंकज कुमार को मंत्री पद पर आसीन किया गया है। नई कार्यकारिणी में आँचल सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कृष्ण कुमार को उप मंत्री तथा कोषाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी चंद्रप्रकाश को सौंपी गई है। लेखपाल संघ की शाखा टाण्डा तहसील की नवनिर्वाचित द्विवर्षीय कार्यकारणी समिति के ऑडिटर कुलदीप प्रजापति भी निर्विरोध चयनित किए गए हैं। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सहित टाण्डा प्रशासन ने भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाइयाँ दिया है।

अन्य खबर

महादेवा घाट पर डीएम-एसपी का पहरा, सुरक्षा के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में गूंजा कर्तव्य और शौर्य का संकल्प, एसपी प्राची सिंह ने किया शस्त्र पूजन

नेहा सिंह राठौड़ के समर्थन में सड़क पर उतरी समाजवादी छात्र सभा, न्यूज चैनलों के पोस्टर जलाकर जताया विरोध

error: Content is protected !!