बलिया: फेफना विधानसभा के बलेजी मिनी स्टेडियम में अयोजित फेफना खेल महोत्सव में एसएस पब्लिक कान्वेंट स्कूल (बलेजी) की बालिकाओं ने कब्बडी में अपने प्रतिद्वंदी प्रांकुर कॉन्वेंट स्कूल को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया।
जबकि बालक कबड्डी टीम में एसएस पब्लिक स्कूल के बच्चे काफी कड़े मुकाबले में होली पथ कान्वेंट स्कूल से उपविजेता की ट्रॉफी हासिल किए। विद्यालय की बालिकाओं ने काफी सुन्दर सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की प्रस्तुति किया जिसमें पढ़े बेटियां बढ़े बेटियों का नारा बुलंद हुआ। पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने छात्राओं को सम्मानित किया।
बताते चलेंकि कि शिक्षा के क्षेत्र में एसएस पब्लिक कान्वेंट स्कूल बलेजी सिर्फ एक नाम ही नहीं बल्कि प्रत्येक क्षेत्र में बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका भी अदा कर रहा है जिसकी क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है।

इस जीत पर विद्यालय के प्रबन्धक शिव शंकर यादव और प्रिंसीपल सुनीता यादव ने अपनी पूरी टीम को इनाम से सराहा।
इस सफल अयोजन के लिए ग्राम प्रधान प्रेमचंद यादव ने सभी का अभार प्रकट किया।








