WhatsApp Icon

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी कटेहरी विधान सभा क्षेत्र में किया जनसंपर्क

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: शनिवार को कटेहरी विधान सभा उपचुनाव में पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पॉल ने विभिन्न गाँव का दौरा कर सपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की अपील किया। महरुआ पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के साथ सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव, प्रदेश सचिव इंजीनियर एजाज अहमद अंसारी, लखनऊ पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज मुख्य रूप से मौजूद रहे। श्री पॉल कटेहरी स्थित सपा नेता शेष कुमार वर्मा के आवास पर भी गए। 

दूसरी तरफ सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद नदवी भी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी को विजयश्री दिलाने के उद्देश्य से मिझौडा गाँव में पहुंचे जहां उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर सपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील किया।
बहरहाल समाजवादी पार्टी ने कटेहरी विधान सभा सीट पर पुनः कब्जा करने के उद्देश्य से जनसंपर्क तेज़ कर दिया है और इसी क्रम में सपा प्रदेश अध्यक्ष ने शनिवार को जनसंपर्क किया हालांकि सपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर अधिकांश सपा नेताओं को उनके आगमन की जानकारी तक नहीं हो सकी जो चर्चा का विषय बना रहा।

अन्य खबर

महादेवा घाट पर डीएम-एसपी का पहरा, सुरक्षा के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में गूंजा कर्तव्य और शौर्य का संकल्प, एसपी प्राची सिंह ने किया शस्त्र पूजन

नेहा सिंह राठौड़ के समर्थन में सड़क पर उतरी समाजवादी छात्र सभा, न्यूज चैनलों के पोस्टर जलाकर जताया विरोध

error: Content is protected !!