WhatsApp Icon

कई कद्दावर सपा नेताओं ने थामा भाजपा का झंडा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जनपद के कई कद्दावर सपा नेताओं ने समाजवादी पार्टी को करारा झटका देते हुए भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।


लखनऊ में सूबे के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के समक्ष शिवपाल यादव  के अति कारीबी गिरीश वर्मा, पूर्व राज्य मंत्री सपा नेत्री विद्यावती राजभर सहित अकबरपुर ब्लाक प्रमुख देविका वर्मा व उनके पति सपा नेता आंनद वर्मा , जगदीश राजभर आदि ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।
उक्त मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयम्बक तिवारी व भाजपा लोकसभा प्रत्याशी रितेश पांडेय भी मौजूद रहे।
बताते चलेंकि कुर्मी यादव व मुस्लिम के बल पर लोकसभा की नैया पार करने की जुगत में लगी समाजवादी पार्टी पर गत दिनों मुस्लिम प्रतिनिधित्व कर रहे मो.अकमल जुगनू ने भी बड़ा सवाल कर कटघरे में खड़ा कर दिया था। मो.अकमल जुगनू द्वारा सपा पर मुस्लिम समुदाय का सिर्फ वोट लेने का आरोप लगाया था एवं राजनीति में मुस्लिम भागीदारी को किनारे रखने की बात कही थी जिसका भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय ने समर्थन किया था।
बहरहाल एक के बाद एक सपा नेताओं का सपा से किनारा करना आगमी लोकसभा चुनाव में सपा के लिए घातक साबित हो सकता है।

अन्य खबर

जलालपुर में महाअष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजे दुर्गा पंडाल; डांडिया पर झूम उठे बच्चे

अम्बेडकरनगर की सियासत में भूचाल! भाजपा जिलाध्यक्ष पर युवा नेत्री के गंभीर आरोपों का वीडियो वायरल, चुनावी माहौल में मची हलचल

खेत में पति-पत्नी के मिले शव, इलाके में सनसनी! जंगली जानवर के हमले की आशंका

error: Content is protected !!