WhatsApp Icon

अम्बेडकरनगर में विशेष अभियान चला कर दो सौ से अधिक लोगों को किया गया गिरफ्तारी

Sharing Is Caring:

ऑपरेशन बज्र के तहत टांडा सर्किल पुलिस ने सौ से अधिक लोगों को किया गिरफ्तार

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: आलम खान – एडिटर इन चीफ/मान्यता प्राप्त पत्रकार) पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न अपराधों मे वांछित अपराधियों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये गये अभियान ऑपरेशन बज्र के तहत 36 घण्टे के अन्दर कुल 203 वांछित/एनबीडब्लू वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। टांडा सर्किल द्वारा ऑपरेशन बज्र के तहत सौ से अधिक लोगों की गिरफ्तारी की गई जिससे हड़कम्प मच गया।


आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन एवं आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने तथा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ, जोन लखनऊ तथा पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या, परिक्षेत्र अयोध्या के निर्देशानुसार अपराधियों के विरूद्ध धरपकड़ अभियान के अन्तर्गत ऑपरेशन बज्र गत 18 से 20 अप्रैल के मध्य चलाया गया जिसके तहत प्रत्येक थाना स्तर पर चार चार टीमों का गठन क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में किया गया, जिसका पर्यवेक्षण अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी तथा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी द्वारा किया गया। जिसके अन्तर्गत संगीन अपराधों एवं विभिन्न एफआईआर एनसीआर के अभियुक्त एवं लंबित एनबीडब्ल्यू के विरूद्ध चलाए गए गिरफ्तारी अभियान के क्रम में जनपद के समस्त थानों की पुलिस टीम द्वारा 36 घंटो मे कुल 203 वांछित/एनबीडब्लू वारंटी को गिरफ़्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी विशाल पांडेय की निगरानी एवं टांडा पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभम कुमार के नेतृत्व में सर्किल चारों थानों की टीम द्वारा 103 लोगों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई। जिसमें सर्वाधिक 33 अभियुक्तों की गिरफ्तारी टांडा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी के द्वारा की गई जबकि अलीगंज थानाध्यक्ष गजेंद्र विक्रम सिंह द्वारा 26 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इब्राहिमपुर थानाध्यक्ष संदीप कुमार राय द्वारा जहां 21 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया वहीं ऑपरेशन ब्रज में हंसवर थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय द्वारा 24 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। ऑपरेशन ब्रज के तहत गिरफ्तार अधिकांश अभियुक्तों को उप जिलाधिकारी टांडा न्यायालय पेश किया गया।

अन्य खबर

Bison Casino Paysafecard Gdzie i Jak

Twindor Expired Document Policy

Twindor Sticky vs Non-Sticky Welcome Bonus

गूगल पर Soochna News की बहुत सारी कॉपी वेबसाइट बन गई है तो आप ध्यान से Google पर SoochnaNews.in सर्च और SoochnaNews.in की इसी वेबसाइट को ओपन करें |

error: Content is protected !!