WhatsApp Icon

टाण्डा नगर क्षेत्र में रुट मार्च कर एसपी ने आमजनों को दिलाया पूर्ण सुरक्षा का विश्वास

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जनपद के पुलिस कप्तान डॉक्टर कौस्तुभ ने औद्योगिक बुनकर नगरी टाण्डा में रुट मार्च कर आमजनों को पूर्ण सुरक्षा का विश्वास दिलाते हुए अपराधियों को जनपद छोड़ने की सख्त चेतावनी दिया।टाण्डा नगर के एकता मैदान में बुधवार की सुबह हुई 16 वर्षीय सलाहुद्दीन पुत्र खलीलुल्लाह खान निवासी छज्जापुर की हत्या की सूचना पर एसपी डॉ. कौस्तुभ व एडीशनल एसपी विशाल पांडेय टाण्डा कोतवाली पहुंचे थे। एसपी श्री कौस्तुभ के साथ एडिशनल एसओ श्री विशाल, टाण्डा सीओ संजय नाथ तिवारी, कोतवाली निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, अलीगंज थानाध्यक्ष गजेंद्र विक्रम सिंह भारी पुलिस बल के साथ बाइक से नगर क्षेत्र में रुट मार्च किया।
टाण्डा की सकरी गलियों में पहली बार दलबल के साथ पहुंचे एसपी श्री कौस्तुभ ने स्थानीय लोगों से वार्तालाप भी किया और उन्हें पूर्ण सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया। पुलिस कप्तान के साथ सभी अधिकारी भी मोटर साइकिलों पर नज़र आए जिसे देखकर नगर वासियों ने आभार प्रकट किया।

अन्य खबर

जनपद की नगर पालिकाओं में सरकार की एंट्री, समर्थकों में खुशी की लहर

ईदगाहों पर नमाज़ का समय तय, नमाज़ से पहले फितरा अदा करने की अपील

ट्रक की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिसिया कार्यवाही पर उठा सवाल, मामला पहुंच सकता है मुख्यमंत्री दरबार

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.