WhatsApp Icon

टाण्डा में गूंजा संत रविदास का संदेश, समरसता के संकल्प से गरजी वंदन कलश यात्रा

Sharing Is Caring:
पांच शक्ति केंद्रों पर पहुंची यात्रा का पुष्पवर्षा से जोरदार स्वागत

अम्बेडकरनगर। भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के तहत निकाली जा रही वंदन कलश यात्रा के टांडा पहुंचते ही माहौल संत रविदास के जयघोष और सामाजिक समरसता के संदेश से गूंज उठा। नगर मंडल के कश्मीरिया, अर्खापुर, अलहदादपुर, रसूलपुर हरिजन और मुबारकपुर शक्ति केंद्रों पर यात्रा का कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। माताओं-बहनों, युवाओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। वंदन कलश को पुष्प अर्पित कर संत शिरोमणि रविदास को नमन किया गया। इस दौरान लोगों ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने और समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त कर सामाजिक समरसता मजबूत करने का संकल्प लिया।


सभा को संबोधित करते हुए हिंदूवादी भाजपा नेता श्याम बाबू गुप्ता ने कहा कि संत रविदास ने अपने जीवन और भक्ति से यह संदेश दिया कि सच्ची भक्ति के लिए आडंबर नहीं, बल्कि निर्मल मन जरूरी है। “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का संदेश आज भी समाज को नई दिशा देने वाला है।

उन्होंने कहा कि संत रविदास ने जीवनभर ऊंच-नीच और जात-पात की कुरीतियों के खिलाफ समाज को जागरूक किया। उनके विचारों में ऐसा समाज दिखाई देता है, जहां इंसान की पहचान उसकी जाति से नहीं बल्कि उसके कर्म और चरित्र से हो।
श्याम बाबू गुप्ता ने कहा कि संत रविदास के विचारों को केवल किताबों तक सीमित रखने के बजाय उन्हें जन-जन तक पहुंचाना ही इस यात्रा का उद्देश्य है।

सभा को परशुराम चौधरी, रमेश गुप्ता, बच्चू लाल भारती और नगर उपाध्यक्ष राकेश गौड़ ने भी संबोधित किया।
नगर मंडल अध्यक्ष तेजश्वी जायसवाल ने कहा कि देश के महापुरुषों के योगदान को समाज के सामने लाने और उन्हें सम्मान देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संत रविदास जैसे महापुरुषों का जीवन सामाजिक एकता और समरसता की मजबूत नींव है।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष लता श्रीवास्तव, बबिता चौरसिया, अधिवक्ता दीपिका साह, सुमन गुप्ता, तारा देवी कन्नौजिया, मनोज मिश्रा, शिवम मौर्या, अशोक विश्वकर्मा, आशीष सोनी, जयपाल मौर्य, दीपक, जंगबहादुर, दुर्गेश पाठक, पिंटू जायसवाल, आशीष यादव, मनोज यादव, रोहित गौड़, राजेश जायसवाल, कमलेश उर्फ गुड्डू प्रधान, कुलदीप कन्नौजिया समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य खबर

सर्राफा कारोबारी पर नकाबपोश बदमाशों का हमला! पाउडर फेंककर गिराया, मारपीट के बाद बाइक लूटकर फरार

अपराधियों की अब खैर नहीं! सम्हरिया चौराहे पर खाकी का नया पहरा, एसपी प्राची सिंह ने किया चौकी का उद्घाटन

दिव्यांगजनों के लिए खुला सहूलियत का रास्ता! विकास भवन में बांटी गईं साइकिल, व्हीलचेयर और मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

error: Content is protected !!