WhatsApp Icon

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान छात्राओं ने पेश किया मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन विकास खण्ड टाण्डा के ग्राम पंचायत अवसानपुर में किया गया शुक्रवार को कार्यक्रम में नोडल अधिकारी भाजपा नेता सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने स्टॉल लगाकर चलाए जा रहे योजना का लाभ उठाया तो वहीं प्राथमिक विद्यालय के छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर अधिकारियों व ग्रामीणों का मन मोह लिया।


बताते चलें विकास खण्ड टाण्डा अंतर्गत अवसानपुर ग्राम पंचायत में विकसित भारत संकल्प योजना अंतर्गत केंद्र सरकार की हितकारी योजनाओं के बारे में जानने के साथ ही साथ योजना का लाभ दिया गया, इस दौरान कार्यक्रम का आगाज नोडल अधिकारी अनिलराम संयुक्त खण्ड विकास अधिकारी के द्वारा मुख्य अतिथि आदित्य प्रसाद शुक्ला पूर्व जिला पंचायत सदस्य का स्वागत कर शुरुआत की कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अनिल राम ने बताया कि हर गरीब परिवार को छत मुहैया कराया जा रहा है, शौचालय, वृद्ध पेंशन, दिव्यांग निराश्रित पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है वहीं भाजपा नेता अदित्य प्रसाद शुक्ला ने बताया कि भारत संकल्प योजना का लक्ष्य सभी भारतीयों को सरकारी योजना का लाभ पहुचाना हैं।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं को स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं के बारे में बताया गया व लाभ भी दिया गया।
भारत संकल्प योजना कार्यक्रम कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय अवसानपुर में किया गया इस दौरान प्राथमिक विद्यालय की छात्रा नैंसी श्रद्धा पल्लवी रोली आयुषी प्रियंका अनुपम शिवंशी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान रेनू यादव, प्रधान प्रतिनिधि विद्या सागर गप्पू सहायक विकास अधिकारी अखिलेश गौंड, दिनेश कुमार सिंह, समाज कल्याण श्रीमती प्रीति वर्मा, सचिव नीलम वर्मा ग्राम प्रधान शीलनिधि यादव रुद्रनाथ पांडेय प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य लालबहादुर वर्मा विनय वर्मा देवेन्द्र पटेल अरविंद कुमार नाजमीन अंसारी नुरूस्सहर ग्रामीण सन्तोष, पवन रोहित तिलकराम नरेंद्र आदि मैजूद रहे।

अन्य खबर

अखिलेश की गिरफ्तारी की खबर से भड़के सपाई, रात में ही सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता; अकबरपुर, जलालपुर और आलापुर में धरना-प्रदर्शन, गूंजे सरकार विरोधी नारे

दिनदहाड़े खजूरी बाजार में चली गोली! दुकान पर बैठे युवक को मारी गोली, SP पहुंचीं मौके पर; तीन नामजद समेत चार पर केस

घर में रखा आधा कटा कटहल बना जहर! एक ही परिवार के 7 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार, अस्पताल में भर्ती

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.