WhatsApp Icon

स्मार्ट फोन पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर। राजेश पांडेय कॉलेज ऑफ लॉ में प्रदेश सरकार की योजना के तहत छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किए गए। स्मार्ट फोन पाकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया। वहीं, वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं से उक्त फोन के माध्यम से ज्ञान अर्जन करने का आह्वान किया।

कालेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलन कर किया गया। उसके बाद बच्चों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। उसके बाद मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि व विधान परिषद सदस्य डॉ हरिओम पांडेय ने कहा कि छात्र-छात्राएं देश के भविष्य के निर्माता हैं। जिसका प्रारंभ अच्छे संस्कार और शिक्षा से होता है। प्रदेश सरकार ने छात्रों के अध्ययन को सुगम बनाने यह कदम उठाया है। प्रबंधक नलिनेश त्रिपाठी ने कहा कि छात्रों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा निशुल्क स्मार्टफोन प्रदान किए गए हैं। प्राचार्य सूर्य प्रकाश उपाध्याय ने छात्रों से आह्वान किया कि स्मार्टफोन का सदुपयोग कर अपनी शिक्षा को बेहतर बनाएं। प्रवक्तागणों विजय शंकर मिश्रा, अम्बरीश कुमार पांडेय ने भी अपने-अपने विचार रखे। इस अवसर पर कॉलेज के 370 छात्र-छात्राओं को फोन वितरित किए गए। कार्यक्रम में कालेज स्टाफ अंकुर श्रीवास्तव, वैभव श्रीवास्तव, छोटे लाल शर्मा एवं हृदय नारायण उपस्थित

अन्य खबर

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.41 लाख से अधिक वादों का निस्तारण, करोड़ों के विवाद सुलझे

82 लाख के जगदेव बाबा सद्भावना हाल का भव्य लोकार्पण, गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

हज यात्रियों की ECG जांच में महिलाओं की निजता पर सवाल! पुरुष टेक्नीशियन के सामने कपड़े हटाने की मजबूरी, शिकायत पर CMS ने तुरंत लिया संज्ञान

error: Content is protected !!